{"_id":"6983aaabc2a0241aa40f845e","slug":"ramendra-singh-rathi-appointed-president-defeating-rival-sabir-raza-by-just-27-votes-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-105846-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रामेंद्र सिंह राठी अध्यक्ष नियुक्त, प्रतिद्वंदी साबिर रजा को महज 27 वोटों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रामेंद्र सिंह राठी अध्यक्ष नियुक्त, प्रतिद्वंदी साबिर रजा को महज 27 वोटों से हराया
विज्ञापन
बहेड़ी। बार एसोसिएशन के चुनाव में जीत हासिल करने वाले पदाधिकारी का स्वागत करते अन्य वकील। फोटो
बहेड़ी। बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। रामेंद्र सिंह राठी अध्यक्ष चुने गए, जिन्होंने प्रतिद्वंदी साबिर रजा को 27 वोटों से हराया। इस तरह दीपचंद पांडे महासचिव, रविंद्र कुमार कोषाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।
बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10:00 बजे से चुनाव अधिकारी पीडी राठौर और सुनील कुमार रस्तोगी की देख रेख में हुआ। सुबह 10:00 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो करीब तीन बजे तक चला। शाम को मतगणना के बाद परिणाम सामने आए। रामेंद्र सिंह राठी को 133 वोट मिले।
वहीं, उनके प्रतिद्वंदी साबिर रजा 106 वोट ही ले पाए। राठी ने 27 वोटों से अध्यक्ष पद के लिए जीत हासिल की। महासचिव पद पर दीपचंद पांडे को 129 वोट मिले, उनके प्रतिद्वंदी केसर कुमार को 110 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर रविंद्र कुमार को 129 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी महेश कुमार को 112 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सत्यपाल सिंह को 130 वोट मिले। वहीं, उनके प्रतिद्वंदी लईक अहमद को 101 वोट मिले। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष जसवीर सिंह, संयुक्त सचिव भुवनेश कुमार, विशाल दीप शर्मा, मोहम्मद अशरफ, ऑडिटर ठाकुर लाल सिंह को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
मतगणना के बाद चुनाव अधिकारी पीडी राठौर ने परिणाम घोषित किया। इसके बाद चुनाव जीतने वाले पदाधिकारी को साथी ही वकीलों ने बैंड बाजे के साथ फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संवाद