फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramayana Vatika will be developed as a major tourist destination.

Bareilly News: मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी रामायण वाटिका

Wed, 11 Mar 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ramayana Vatika will be developed as a major tourist destination.
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य व बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. के साथ मंगलवार को रामगंगा नगर में बीडीए की ओर से बनाई गई रामायण वाटिका का निरीक्षण किया। बीडीए वीसी ने डीएम को बताया कि रामायण वाटिका को मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

वाटिका को आकर्षक बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। यहां आने वाले लोगों के बैठने आदि की भी व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुंदरीकरण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में पूर्ण करा लिए जाएं। नगर आयुक्त ने नगर निगम की टीम को परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed