फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramadan 2024 first roza muslims offers taraweeh at mosques in bareilly

Ramadan 2024: बरेली की मस्जिदों में पढ़ी गई पहली तरावीह, पहला रोजा आज; बाजारों में रौनक

Tue, 12 Mar 2024 09:43 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2024 09:43 AM IST
सार

इस्लामी माह रमजान मुबारक का चांद सोमवार को आसमान पर साफ नजर आ गया। चांद दीदार करते हुए लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मंगलवार को पहला रोजा है। 

विज्ञापन
Ramadan 2024 first roza muslims offers taraweeh at mosques in bareilly
कुतुबखाना बाजार में खरीदारी करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाबान की 29 तारीख होने के मद्देनजर सोमवार को रमजान का चांद होने की पहले से उम्मीद थी। सऊदी अरब में रविवार को चांद का दीदार हो चुका था। बरेली में लिहाजा लोग शाम होते ही मस्जिदों, अपने घरों की छतों और खुले मैदानों में एकत्र होने लगे थे। जैसे ही चांद के दीदार हुए लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने लगे और पटाखों की गूंज भी सुनाई देने लगी।

विज्ञापन


आला हजरत दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि दरगाह के मरकजी दारुल इफ्ता से चांद का एलान कर दिया गया है। रुयत-ए-हिलाल कमेटी की ओर से कहा गया कि मंगलवार को रमजान की पहली तारीख और पहला रोजा है। 
विज्ञापन


इसी के साथ रात में इशा की नमाज में तरावीह भी शुरू हो गई। चांद दिखने के बाद मुस्लिम बाहुल्य इलाकों के बाजारों में भी रौनक छा गई। खासतौर से सैलानी बारार, किला बाजार, मीरा की पैंठ में लोग सहरी का समान जुटाने निकल पड़े। इसमें दूध, ब्रेड, सूत फेनी, खजला आदि की खरीदारी करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

खानकाहों की ओर से दी गई मुबारकबाद
रमजान का चांद नजर आते ही रहमत के आशुरे से रमजान का आगाज हो गया। आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा कादरी (अहसन मियां) ने सभी को मुबारकबाद दी है। 

काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी, आस्तान-ए-मोहम्मदिया के सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां, खानकाह नियाजिया के सज्जादानशीन शाह मेहंदी मियां व प्रबंधक शब्बू मियां, दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादा गाजी मियां, खानकाह वामिकिया से सज्जादानशीन मौलाना असलम मियां वामिकी ने भी शहरवासियों को रमजान की मुबारकबाद दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed