फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram Swaroop was elected president and Mor Singh was elected senior vice president.

Bareilly News: रामस्वरूप अध्यक्ष तो मोर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ram Swaroop was elected president and Mor Singh was elected senior vice president.
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत करते फोटो
बार एसोसिएशन चुनाव संपन्न, 11-11 मतों से प्रतिद्वंदियों को हराया
विज्ञापन

मीरगंज। बार एसोसिएशन के चुनाव में रामस्वरूप अध्यक्ष तो मोर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। बार सदस्यों ने फूल माला पहनाकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।
तहसील परिसर में बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हो गया। शाम पांच बजे तक कुल 76 मत में से 74 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए रामस्वरूप को 42 तो नवीन कुमार सिंह को 31 मत मिले। इसमें एक मत निरस्त पाया गया। रामस्वरूप एडवोकेट को 11 मतों से विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मोर सिंह एडवोकेट को 42 तो अशोक कुमार उपाध्याय को 31 मत प्राप्त मिले, जिसमें मोर सिंह विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद पर आनंद पाल सिंह विजयी रहे, जिन्हें 44 मत मिले, जबकि रईस अहमद को 28 मत मिले।
विज्ञापन

महासचिव पद पर चंद्रपाल गंगवार ने तीन मतों से सतीश चंद्र को हराया। सह सचिव पद के दो पद थे, जिन पर तीन प्रत्याशी प्रेमपाल मौर्य, यशपाल सिंह, श्वेता गुप्ता चुनाव लड़ रहीं थीं, जिसमें यशपाल सिंह व श्वेता गुप्ता को सह सचिव निर्वाचित घोषित किया गया। परिणाम घोषित होने के बाद पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed