फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ram devotees came out to distribute the worshiped Akshat with drums and drums.

Bareilly News: ढोल-नगाड़ों के साथ पूजित अक्षत बांटने निकले रामभक्त

Mon, 08 Jan 2024 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 08 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees came out to distribute the worshiped Akshat with drums and drums.
बहेड़ी। अयोध्या धाम से आए पूजित अक्षत बांटने के लिए रविवार को जगह-जगह अभियान चलाया गया। बहेड़ी की केशवपुरम कॉलोनी में भाजपा नेत्री कामांक्षी शर्मा के साथ महिलाएं ढोल-नगाड़ों की धुन पर पूजित अक्षत बांटने निकलीं। इस दौरान सभी से 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी के कार्यकर्ता हनुमान चालीसा का संगीतमय पाठ करते हुए पूजित अक्षत बांटने निकले। उन्होंने मंदिर के चित्र के साथ एक पत्रक भी लोगों को दिया। इस दौरान टीकाराम गंगवार, अशोक गंगवार, डाॅ. प्रमोद शर्मा, शीनू सिंह, राजीव गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिशारतगंज कस्बे के पुराना बाजार इलाके में रविवार शाम आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कुलदीप मौर्य, नानकराम सागर, राधेश्याम साहू, प्रेम शंकर मौर्य आदि ने लोगों को पूजित अक्षत दिए।रफियाबाद गांव में युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्ष्मीकांत अवस्थी ने कार्यकर्ताओं के साथ पूजित अक्षत बांटे। शिवपुरी गांव में रामभक्तों की टोली जय श्रीराम के नारे लगाती हुई पूजित अक्षत बांटने निकली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आंवला प्रचारक धर्मेंद्र, सह जिला कार्यवाह धर्मवीर, खंड प्रचारक रोहित, डॉ. केपी सिंह आदि ने दीपोत्सव मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर के बक्सरिया मोहल्ले में मिथलेश, अभिमन्यु सिंह, ब्रह्मेन्द्र मिश्रा, डाॅ महेश चौधरी, मुकेश, संजय चौहान आदि स्वयंसेवक ढोल और हरमोनियम की धुन पर भजन गाते हुए अक्षत बांटने निकले। राम मंदिर का चित्र व मंदिर का पूरा विवरण लिखा पत्रक भी दिया गया।

------
हाफिजगंज और मीरगंज में निकाली पदयात्रा
हाफिजगंज/मीरगंज। हाफिजगंज गांव में हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने पदयात्रा निकालकर अयोध्या से आए पूजित अक्षत बांटे। सभी से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने की अपील की गई। इस मौके पर विहिप के नगर संरक्षक विचित्र शंखधार, अनुपम पंडित, अविनाश मिश्रा, अजय वर्मा, सुधांशु शर्मा आदि मौजूद रहे। मीरगंज के मोहल्ला शिवपुरी, रतनपुरी, राजेंद्र नगर में रामदूत नितिन सिंह, रमेश चंद्र, ओमकार आर्य आदि ने घर-घर जाकर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed