फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rakshabandhan bazar

रक्षाबंधन आज, बाजारों में रात तक जुटी रही भीड़

Wed, 14 Aug 2019 10:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
rakshabandhan bazar
बदायूं। बहन-भाइयों के त्योहार रक्षाबंधन को लेकर बुधवार को शहर के सभी बाजारों में बेहद रौनक रही। महिलाओं-युवतियों ने रात तक दुकानों पर राखियां खरीदीं, वहीं मिठाई की दुकानों पर भी लोगों की खासी भीड़ रही। बाजार में उमड़ी भीड़ को देख पुलिस ने बड़े बाजार समेत प्रमुख रास्तों पर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया था।
विज्ञापन

वैसे तो रक्षाबंधन को लेकर कई दिनों से बाजार में रौनक दिखाई दे रही थी, लेकिन बुधवार को सुबह से ही बाजार में राखियां खरीदने वाली महिलाओं-युवतियों की ज्यादा भीड़ रही। हर दुकान पर देर शाम तक राखी खरीदने वालों का सिलसिला बना रहा। बाजार में कई तरह की आकर्षक राखियां इस बार आई हैं। चूंकि इस बार स्वतंत्रता दिवस के दिन ही यह त्योहार भी है इसलिए तिरंगे की शक्ल में बनी राखियों की बिक्री भी खूब हुई। बड़े बाजार, छह सड़का, मम्मन चौक, आर्यसमाज, मढ़ईचौक, हलवाई चौक आदि स्थानों पर राखियों का बाजार सजा था। बहुत से दुकानदारों ने सड़क पर ही अस्थायी दुकानें लगा रखीं थीं। रक्षाबंधन के कारण बाजारों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए ही पुलिस फोर्स भी चौकस था। हर तिराहे-चौराहे पर पुलिस के जवान तैनात थे। वह किसी भी भारी वाहन को बाजार के अंदर नहीं जाने दे रहे थे, ताकि जाम की समस्या से लोगों को रूबरू न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

तिरंगे भी खूब बिके
- शहर के बाजारों में तिरंगे भी खूब बिके। खासकर युवाओं ने इनकी ज्यादा खरीदारी की। बाजार में हर साइज का तिरंगा मौजूद था, जिसे लोगों ने अपने मुताबिक खरीदा। तिरंगे के रंग में रंगे बैज व अन्य आइटमों की भी बिक्री हुई। बाजारों में देर रात तक रौनक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed