{"_id":"66c1a6936edf456f3d038e3d","slug":"raksha-bandhan-2024-shubh-muhurat-time-2024-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, दोपहर डेढ़ बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, दोपहर डेढ़ बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Sun, 18 Aug 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 18 Aug 2024 01:15 PM IST
सार
रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं। इस बार रक्षाबंधन पर भद्राकाल का साया रहेगा। दोपहर डेढ़ बजे के बाद राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2024
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
रक्षाबंधन का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा। शाहजहांपुर के चौक स्थित दुर्गा माता मंदिर के पुजारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि भद्रा 18 अगस्त को रात 1:21 बजे से शुरू होकर 19 अगस्त को दोपहर 1:25 तक रहेगी। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 19 अगस्त को दोपहर 1:25 के बाद से लेकर रात 9:07 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय मत के अनुसार भद्राकाल में राखी नहीं बांधी जा सकती है।
विज्ञापन
पुजारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि राखी बांधने के लिए सबसे पहले थाली में रोली, अक्षत मिठाई और राखी रख लें। भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें, क्योंकि इस हाथ में राखी बांधना शुभ होता है। फिर मिठाई खिलाएं। अब सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भाई की आरती उतारें। इस दौरान भाई को बहनों के चरण स्पर्श करने चाहिए। ऐसा करना बेहद शुभ होता है।
विज्ञापन
Trending Videos
बहनों को भा रही चांदी की राखियां
शाहजहांपुर में इसको लेकर शहर व ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गईं हैं। इनमें रेशम के धागे के साथ ही चांदी की राखियां भी शामिल हैं। चांदी की राखी बहनों की पसंद बनी हुई हैं।
बाजारों में बहनें जहां भाइयों के लिए भगवान गणेश, कन्हैया, श्याम बाबा की तस्वीर, ओम नम: शिवाय, जय माता दी, प्यारे भइया, हैप्पी रक्षाबंधन लिखी राखियां खरीद रहीं हैं। इसके साथ ही मोतियों से पिरोई राखियां भी उनकी पसंद हैं। बच्चों को डोरेमॉन, छोटा भीम जैसे कार्टून वाली राखियां खूब भा रही हैं।
शेरों वाले मंदिर के पास थोक विक्रेता कपिल ने बताया कि उनके पास से महीनेभर पहले से दुकानदार राखियां खरीदने लगते हैं। सदर बाजार में सड़क किनारे दुकान लगाने वाले मोनू ने बताया कि पांच रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार 10 प्रतिशत महंगाई बढ़ी है।
त्योहार की वजह से राखियों की खरीद पर कोई असर नहीं पड़ा है। सराफा व्यापारी विनीत गुप्ता ने बताया कि नई डिजाइन में चांदी की राखियां आई हैं, जोकि 150 से 1500 रुपये तक उपलब्ध हैं। इनकी खूब खरीदारी हो रही है।