Raksha Bandhan 2023: बरेली के बाजार में आकर्षण का केंद्र बनीं सोने की राखियां, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग
बाजार में सोने की इस तरह की राखियां भी मौजूद हैं जिन्हें आप कई रूपों में प्रयोग कर सकते हैं। इन राखियों को आप रक्षाबंधन पर राखी के रूप में बांध भी सकती हैं। रक्षाबंधन के बाद खोलकर पेंडेंट के रूप में भी पहन सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में रक्षाबंधन पर इस बार भी सोने और चांदी की राखियां आकर्षण का केंद्र हैं। हालांकि, ये राखियां सराफा प्रतिष्ठानों और चुनिंदा दुकानों पर ही उपलब्ध हैं। इनकी कीमत ग्राहक की सुविधा के मुताबिक वजन के हिसाब से तय की गई है।
बेहद आकर्षक डिजाइन में तैयार की गईं ये राखियां ग्राहकों को खास पसंद आ रही हैं। बड़ी संख्या में बहनों ने भाइयों के लिए सोने की राखियों के आर्डर दिए हैं। ये राखियां भाई के प्रति प्रेम के साथ ही उन्हें निवेश की सीख भी देंगी। कुछ खास सराफा प्रतिष्ठानों में बिना आर्डर के भी सोने और चांदी की राखियां उपलब्ध हैं।
ऑनलाइन भी उपलब्ध हैं बेहतर विकल्प और डिजाइन
सोने चांदी की राखियों के लिए इस रक्षाबंधन ऑनलाइन भी बेहतर विकल्प मौजूद हैं। यहां आपको छूट का भी लाभ मिल सकता है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर आप घर बैठे अपनी पसंद की कीमत में राखी मंगा सकती हैं। हालांकि, इसमें आपको बेहतर गुणवत्ता वाली साइट का चयन करने पर विशेष ध्यान देना होगा। इन साइट्स के जरिये अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से राखी चुनकर ऑर्डर कर सकती हैं।
जरी कारोबारी हिकमत अली के मुताबिक, रक्षाबंधन पर इस साल अनुमानित 25 लाख रुपये का कारोबार होगा। बाजार में 30 रुपये से शुरू होकर तीन सौ रुपये तक की जरी की राखियां उपलब्ध हैं। इन राखियों की महंगी होने की वजह जरदोजी, कलाकृति, बुनाई, डायमंड वर्क, गोटे आदि का बारीकि से और मजबूत प्रयोग होता है। ताकि राखी देखने में आकर्षक लगें। रक्षाबंधन त्योहार से करीब माह भर पहले से ही ऑर्डर आने लगते हैं। इस दौरान बुनकरों को भी काफी काम मिल जाता है। बरेली से इंग्लैंड, अमेरिका, फ्रांस, दुबई में भी जरी की राखियों का निर्यात होता है।
वजन के हिसाब से है राखियों की कीमत
सोने की राखियों की कीमत यूं तो वजन के मुताबिक ही है, लेकिन कम से कम कीमत में एक ग्राम वजन के आसपास की राखियां सात से आठ हजार रुपये में उपलब्ध हैं। इन राखियों को रेशम की डोर में साधारण तरीके से पिरोया गया है। अगर आप अधिक वजन की राखियां देखती हैं तो इनकी कीमत वजन के हिसाब से तय की गई है। सोने की राखियों में 18 कैरेट में रोज गोल्ड के डिजाइन काफी बेहतर हैं। 22 कैरेट गोल्ड में भी इन्हें बेहद खुबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है।
कई रूपों में इस्तेमाल की जा सकती हैं सोने की राखियां
बाजार में सोने की इस तरह की राखियां भी मौजूद हैं जिन्हें आप कई रूपों में प्रयोग कर सकते हैं। इन राखियों को आप रक्षाबंधन पर राखी के रूप में बांध भी सकती हैं। रक्षाबंधन के बाद खोलकर पेंडेंट के रूप में भी पहन सकती हैं। इसके साथ ही ब्रेसलेट राखी भी बाजार में मौजूद हैं। इसमें रेशम की डोर की जगह सोने की हल्की चेन का प्रयोग किया गया है। सोने के तारों से इन राखियों पर सुंदर कारीगरी भी की गई है। इनके डिजाइन बेहद आकर्षक और सुलभ कीमत में उपलब्ध हैं।
सराफा कारोबारी संजीव अवतार अग्रवाल ने बताया कि ब्रेसलेट स्टाइल राखियां 15 हजार रुपये से शुरू हैं। कई चुनिंदा ग्राहकों ने कई गुना कीमत की राखियां भी बनवाई हैं। बिना आर्डर के भी राखियां उपलब्ध हैं।