फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rajya bhandaran nigam

टेंडर घोटाले में हटाए गए आरएम

Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
rajya bhandaran nigam
बरेली। गरीबों को वितरित होने वाले खाद्यान्न को रेलवे मालगोदाम तक पहुंचाने के नाम पर राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूूसी) में लूटखसोट मची है। निगम ने 300-400 प्रतिशत ज्यादा दरों पर ठेके दे रखे हैं। ऐसी शिकायतों पर बरेली समेत कई मंडल के अफसरों पर गाज गिर चुकी है। एमडी भी सस्पेंड हो चुके हैं और अब क्षेत्रीय प्रबंधक एसडब्ल्यूसी एसएन यादव को बरेली से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

राज्य भंडारण निगम (एसडब्ल्यूूसी) गोदामों से खाद्यान्न उठाने और रेल रैक तक पहुंचाने के लिए होने वाले टेंडरों में जमकर घोटाले हो रहे हैं। ये घोटाले कई करोड़ रुपये के बताए जा रहे हैं। विभागीय मिलीभगत से ठेकेदार ऊंची दरों पर टेंडर आवंटन करा लेते हैं। बताया जा रहा है कि बरेली में सांठगांठ कर करीब एक साल से टेंडर ही नहीं किए गए।
विज्ञापन

तीन महीने पहले ई-टेंडर के जरिये आवेदन मांगे गए लेकिन पुरानी मनमानी दरों पर काम करने वाले प्रभावशाली लोगों ने ई-टेंडर प्रक्रिया ही फंसवा दी है। इसकी जानकारी मिलते ही प्रबंध निदेशक रविकांत गोस्वामी ने कागजात तलब कर एसडब्ल्यूसी एसएन यादव को बरेली से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया है। इससे विभाग के अन्य अफसरों में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed