{"_id":"5e2c379a8ebc3e4aff740b5f","slug":"rajpal-yadav-gomati-bareilly-news-bly393356532","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती संरक्षण के लिए अभिनेता राजपाल करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती संरक्षण के लिए अभिनेता राजपाल करेंगे मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने गोमती के संरक्षण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की है।
ढखिया रूप गांव में चल रहे श्रीरुद्र महायज्ञ में आए अभिनेता ने कहा कि जल, जमीन, जंगल और पर्यावरण के हित में काम करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने अगले वर्ष मकर संक्रांन्ति से 36 दिन की गोमती यात्रा करने की घोषणा की और इसके लिए सभी का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वह अभिनेता भी हैं तो एक नंबर के मंगता भी बनकर दिखाएंगे। गोमती अभियान के लिए 11 लाख रुपये की घोषणा के साथ उन्होंने सभी से एक रुपये से लेकर जितनी हो सके, मदद करने की मांग की। गोमती के किनारे गोशालाएं बनवाने, उद्यान विकसित करने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का पूरा फॉर्मूला भी समझाया। इस मौके पर रुद्र महायज्ञ के संयोजक स्वदेश शुक्ल ने युवा कर्म यज्ञ समिति की ओर से राजपाल यादव को ग्राम स्वराज सम्मान से अलंकृत किया।