फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajiv Rana filed report against 15 people including Chunnu Pandit in Bareilly

Bareilly: आदित्य उपाध्याय समेत 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, राजीव राना ने फर्जी बैनामा कराने का लगाया आरोप

Tue, 25 Feb 2025 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 07:15 PM IST
सार

राजीव राना ने दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित, उसके बेटे अभिराज उपाध्याय और आकाश उपाध्याय समेत 14 लोगों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राना ने इन लोगों पर जमीन का फर्जी बैनामा कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Rajiv Rana filed report against 15 people including Chunnu Pandit in Bareilly
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर पिछली साल बेशकीमती जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए गोलीकांड की आंच अभी ठंडी नहीं पड़ी है। एक पक्ष के राजीव राना ने दूसरे पक्ष के आदित्य उपाध्याय उर्फ चुन्नू पंडित सहित 15 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर बारादरी पुलिस ने फर्जी बैनामा के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजीव राना ने रिपोर्ट कराई है कि उन्होंने विष्णुधाम कॉलोनी में 859.12 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। प्लॉट बीडीए से स्वीकृत है। राजीव ने बताया कि 1973 में जब कढ़े नाम का शख्स नाबालिग था तो उसकी मां नथिया ने गुरसरन माथुर के नाम जमीन का बैनामा कर दिया। इसके बाद कढ़े की जमीन शेष नहीं बची थी। गुरसरन की मृत्यु के बाद वारिस विमल माथुर, शशिप्रभा माथुर, गौरव माथुर ने 1986 में प्लॉट को गंगापुर निवासी डॉक्टर ओमपाल शर्मा को बेच दिया। तभी से प्लॉट पर ओमपाल का कब्जा है।

विज्ञापन

जमीन न होने के बाद भी करता रहा बैनामे
राजीव ने रिपोर्ट में दर्ज कराया कि कढ़े की जमीन शेष न होने के बाद भी उसने जमीन का फर्जी बैनामा जोगी नवादा निवासी मुन्नालाल के नाम कर दिया। इसके बाद इसी जमीन का फर्जी बैनामा फाल्तूनगंज निवासी राजेश कुमार व तुलापुर के सोमपाल को कर दिया। तीसरी बार 845.55 वर्ग गज जमीन का बैनामा कढ़े ने वीएस गंगवार, आनंद राठौर, मंसूर आलम को करा दिया। चौथी बार इसी जमीन को बेचा गया। राजेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज के जरिये 25 जुलाई 2022 को प्लॉट का बैनामा आदित्य उपाध्याय के नाम कर दिया। इसी दिन राजेश ने एक बैनामा अभिराज उपाध्याय के नाम किया।

गिरोह बनाकर फर्जी बैनामा कराने का आरोप
राजीव ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने एक गिरोह बना लिया है जो फर्जी बैनामे अपने नाम कराते हैं। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर आदित्य उपाध्याय, अभिराज उपाध्याय, आकाश उपाध्याय, मन्नू शर्मा, राजेश कुमार, देव राना, अनुज मिश्रा, रोहित शर्मा, शुभ अजमेरा, रोशनलाल, हरिशंकर, मान सिंह, सूरज व अनुज के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दस दिन पहले हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
राजीव राना का कहना है कि उसने पुलिस से फर्जी बैनामा मामले में कार्रवाई कराने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब राजीव ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय ने 14 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश पुलिस को दिए थे, लेकिन किसी कारणवश रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। दस दिन बीतने के बाद राजीव के अधिवक्ता हनीफ सिद्दीकी और संजीव शर्मा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि विवेचना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed