फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rajesh Agarwal again became BJP National Treasury President

Bareilly News: राजेश अग्रवाल फिर बने भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, लगातार दूसरी बार मिली जिम्मेदारी

Sun, 30 Jul 2023 07:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 07:20 AM IST
सार

छह बार विधायक रहे राजेश अग्रवाल योगी सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पृष्ठभूमि संघ की है। भाजपा ने उन्हें दोबारा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
Rajesh Agarwal again became BJP National Treasury President
भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा ने पूर्व विधायक राजेश अग्रवाल पर फिर एक बार भरोसा जताया है। उन्हें लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तीन साल पहले पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी। बरेली कैंट से विधायक रहे राजेश अग्रवाल उत्तर प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री भी रहे थे।

विज्ञापन


लगातार छह बार विधायक रहे राजेश अग्रवाल योगी सरकार में वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पृष्ठभूमि संघ की है। शहर के एक बड़े वर्ग पर उनका खासा प्रभाव माना जाता है। पिछले दिनों उन्होंने प्रेसवार्ता कर कहा था कि अब युवाओं को राजनीति में आना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए। यह भी कहा था कि 75 वर्ष की उम्र पूरी होने पर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: बरेली में मणिपुर जैसी घटना बताकर वीडियो वायरल, महिला ने लगाए गंभीर आरोप; पुलिस जांच में सामने आई ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया जाना उनके लिए गर्व और भरोसे की बात है। पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरे उतरेंगे। शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed