{"_id":"6af4b186ac6713d01f0a162a","slug":"rajarshi-tandon-open-university-regional-centre-will-launch-three-new-courses-bareilly-news-c-4-bly1015-1005475-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र शुरू करेगा तीन नए कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र शुरू करेगा तीन नए कोर्स
Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
बरेली। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय जल्द ही कृषि से जुड़े तीन नए कौशल आधारित पाठ्यक्रम शुरू करेगा। इन पाठ्यक्रमों का उद्देश्य किसानों और युवाओं को कृषि क्षेत्र में प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है।
क्षेत्रीय समन्वयक सत्येंद्र ने बताया कि विश्वविद्यालय ने सभी क्षेत्रीय केंद्रों से प्रस्ताव मांगे थे। बरेली मंडल के क्षेत्रीय केंद्र ने तीन लघु अवधि के पाठ्यक्रमों के प्रस्ताव भेजे हैं। इनमें जैविक खेती, मधुमक्खी पालन और किन्नू-संतरा की खेती पर छह माह के प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में तीन माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और तीन माह की सैद्धांतिक पढ़ाई होगी।
इन पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है। बरेली मंडल के सभी केंद्रों पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकांश केंद्र कौशल सहयोगी के रूप में अपने ही परिसर में प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इन लघु अवधि के पाठ्यक्रमों का शुल्क 5000 रुपये प्रस्तावित किया गया है। पाठ्यक्रमों को आईवीआरआई सहित अन्य चिकित्सकीय संस्थानों में संचालित कोर्स देखने के बाद अंतिम रूप दिया गया है। ये सभी पाठ्यक्रम कृषि से संबंधित हैं।
विज्ञापन
किसान व दसवीं पास ले सकेंगे प्रवेश
इन पाठ्यक्रमों में कोई भी किसान प्रवेश ले सकेगा। किसानों के अलावा, दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। छह माह बाद अभ्यर्थियों की एक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विश्वविद्यालय की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।
जुलाई 2026 में रिकॉर्ड 1017 प्रवेश
राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के बरेली केंद्र में इस बार जुलाई में पिछले तीन वर्षों की तुलना में सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। कुल 1017 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि बरेली केंद्र में मुरादाबाद और बरेली के करीब 40 केंद्र शामिल हैं। पिछले वर्षों में जुलाई व जनवरी सत्रों की प्रवेश की संख्या मिलाकर एक हजार के आसपास ही रहती थी। वर्ष 2025-26 में कुल 1183 प्रवेश हुए थे, वर्ष 2025-24 में 898 और वर्ष 2023-24 में 855 प्रवेश दर्ज किए गए थे।