Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raja, the main accused of raping a student, arrested

Bareilly News: छात्रा से दुष्कर्म का मुख्य आरोपी राजा गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2024 05:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Raja, the main accused of raping a student, arrested
भमोरा। नवीं की छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके अन्य दो साथियों की गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट कराई थी कि उसकी 14 वर्षीय बेटी कक्षा नवीं की छात्रा है। 21 अगस्त को दूसरे समुदाय का राजा उर्फ राज अपने दो साथी मोनू व कृष्ण के साथ उनकी बेटी को ले गया था और दुष्कर्म कर छोड़ दिया। बेटी के सुबह घर आने पर उसने घटना के बारे में बताया। सोमवार सुबह राजा उनकी बेटी को दोबारा ले गया। पिता के साथ अन्य परिजन खोजने निकले तो कुछ दूर एक मकान के पास आरोपी लड़की के साथ दिखाई दिए। परिजनों को आता देख आरोपी अपने दो साथियों के साथ फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तहरीर अपने हिसाब से लिखवाकर दो आरोपियों को दुष्कर्म के दौरान निगरानी करते हुए दिखाया। मंगलवार शाम मुख्य आरोपी राजा को गिरफ्तार दिखाया गया है। बाकी दो आरोपियों के बारे में कोई जानकारी देने से पुलिस बच रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed