फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rainfall will be accurately assessed, farmers will get relief

Bareilly News: बारिश का होगा सटीक आकलन, किसानों को मिलेगी राहत

Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Rainfall will be accurately assessed, farmers will get relief
बरेली। किसानों को मौसम में बदलाव, हवा की दिशा और क्षेत्र में कितनी बारिश हुई, इसकी जानकारी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सरकार के निर्देश पर जिले के 1193 ग्राम पंचायतों में स्वचालित वर्षामापी संयंत्र लगेंगे। चिन्हित कुछ पंचायतों में मौसम सूचना नेटवर्क भी लगेगा।
विज्ञापन

मौसम और कृषि विभाग द्वारा संबंधित उपकरण स्थापित करने के लिए सर्वे का कार्य जिले में शुरू हो गया है। बिथरी चैनपुर की निर्मल ग्राम भरतौल समेत 64 पंचायतों में सर्वे का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा जिले के अन्य विधानसभा क्षेत्रों की पंचायतों में भी सर्वे जारी है। कृषि विभाग के सर्वेयर अभिषेक पटेल के मुताबिक बीते सप्ताह भरतौल में उपकरण लगाने के लिए स्थान का चयन किया गया। प्रधान प्रतिनिधि रीतराम के सहयोग से सैनिक कम्युनिटी हॉल और कूड़ा कलेक्शन सेंटर के बीच खाली स्थान पर उपकरण लगाना प्रस्तावित है। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी स्थान चिन्हित किए हैं।
विज्ञापन

बताया कि उपकरण से किसानों को दैवी आपदा से राहत मिलने की उम्मीद है। उन्हें हवा की गति, दिशा, बारिश, ओले गिरने आदि का पहले पता चलेगा। हवा में आर्द्रता यानी नमी का भी पता चलेगा। किसानों को फसल में पानी देने का उपयुक्त समय भी उपकरण बताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम की पहले से सूचना मिलेगी तो रहेंगे सतर्क
प्रकृति में बदलाव से जलवायु परिवर्तन के साथ फसल चक्र पर असर पड़ रहा है। बेमौसम बारिश, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि से किसान को नुकसान होता है। मौसम की अगर पूर्व में जानकारी हो तो सतर्क रहेंगे। नुकसान कम होगा। मौसम विज्ञान केंद्र एवं वर्षामापी संयंत्र ऑटोमेटिक होंगे। जो जानकारी सर्वर पर भेजेंगे। मौसम वैज्ञानिक के विश्लेषण के बाद एप के माध्यम से किसानों को सूचना मिलेगी। यहां प्रति घंटे की मौसम, नमी आदि की पूरी जानकारी अपडेट होती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed