फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rainfall : water logged, jaam and power fail

बारिश : जलभराव, जाम और बत्ती गुल

Mon, 18 Oct 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rainfall : water logged, jaam and  power fail
जलभराव - सेटेलाईट बस अड्डा हुआ जलमग्न, लगा जाम।
स्मार्ट सिटी बरेली के लिए विकास किसी त्रासदी और बारिश किसी आपदा से कम नहीं है। रविवार को मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर का हुलिया तो बिगाड़ा ही, पब्लिक के लिए कदम-कदम पर मुसीबतों का पहाड़ खड़ा कर दिया। ज्यादातर सड़कें घंटों तक दो-दो फुट गहरे पानी में डूबी रहीं जिन पर लोग गिरते-पड़ते आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। गड्ढों में वाहन फंसे तो जाम लग गया। दुर्घटना होने के अंदेशे में बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी गई। बारिश के बाद सप्लाई चालू की गई तो फाल्ट शुरू हो गए जिसके बाद कई इलाकों में लोग देर रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बरेली। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद दो घंटे तक हुई तेज बारिश ने शहर के लोगों के आगे पूरी रात भर के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। कई इलाकों में दो-दो फु ट तक पानी भर जाने के बाद लोग सड़कों पर निकलने के लिए जूझते नजर आए। सुभाषनगर पुलिया के नीचे और सिटी स्टेशन रोड पर तमाम लोग अपने दोपहिया वाहन खींचकर ले जाते नजर आए।
विज्ञापन

शहर की लगभग सभी सड़कों का हालत काफ ी खराब हैं। सीवर लाइन डालने के बाद जो सड़कें बना दी गई हैं, वे भी जगह-जगह धंस गई हैं और उन पर गड्ढे भी हो गए हैं। इस कारण बारिश होने के बाद जब इन सड़कों पर पानी भरता है तो लोगों को उन पर निकलना दुश्वार हो जाता है। रविवार को भी शाम बारिश होने के बाद तमाम इलाकों में पानी भर गया और सड़कों पर निकले लोग घंटों मुश्किलों से जूझते रहे। हाल ही में बनी प्रभा टॉकीज रोड कई जगह धंस गई है जिसकी वजह से इस सड़क पर भी पानी भर गया और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चौपुला की सर्विस रोड पर भी जाम लगा रहा। हजियापुर में भरा पानी देर रात तक नहीं निकल सका। इसके अलावा शहर के लगभग सभी निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या रही। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान ही जलभराव रहा। बारिश थमते ही पानी निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर पुलिया के
नीचे घुटनों तक पानी
सुभाषनगर पुलिया के नीचे पानी घुटनों तक भर गया। बारिश शुरू होने के करीब बीस मिनट तक तो लोग यहां से निकलते रहे लेकिन उसके बाद यहां बाइक सवारों का निकलना मुश्किल हो गया। शाम करीब सात बजे बारिश धीमी होने के करीब एक घंटे बाद ही यहां पानी उतरा और लोगों का आवागमन शुरू हो सका।
पानी में डूबे किला रोड
पर लगा भीषण जाम
किला रोड पिछले एक साल से सीवर लाइन के लिए खोदाई का काम चल रहा था। पिछले सप्ताह ही यहां सड़क निर्माण पूरा हुआ है लेकिन दूसरी ओर सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया। इस रोड पर ट्रैफिक निकलना बंद हो गया। पूरा ट्रैफिक एक ही लेन पर आ गया इससे यहां देर शाम तक जाम के हालात रहे। दरअसल दूसरी लेन पर बने नाले से पानी ठीक से पास नहीं होने के चलते हर बार यहां जलभराव के हालात रहते हैं।
तालाब बन गया सेटेलाइट
चौराहा, रेंगता रहा ट्रैफिक
बारिश के करीब आधे घंटे बाद आधा सेटेलाइट बस अड्डा तालाब बन गया। सड़क किनारे से लेकर प्लेटफार्म नंबर दो तक पानी भर गया। यहां करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे बस अड्डे के अंदर आने-जाने वाली बसें एक ही तरफ से निकली। एक तरफ से बसें निकलने से देर शाम तक पीलीभीत रोड पर जाम लगा रहा। यहां रेंगते हुए वाहन दिनभर निकलते रहे। सवारियों को बस अड्डे के अंदर तक पहुंचने और बस पकड़ने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
हजियापुर में संपवेल से भी
खत्म नहीं हुआ जलभराव
हजियापुर में संपवेल जरूर शुरू हो गया लेकिन जलभराव की समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। यहां बारिश की शुरूआत के साथ ही जलभराव हो गया और उसके बाद देर रात तक पानी नहीं निकल सका। यही हाल संजय नगर बाजार में अधूरी पड़ी सड़क का रहा। यहां भी जलभराव से लोग देर रात तक जूझते रहे।
बारिश से बाजार भी सन्नाटा
शाम को आई बारिश शहर में सिर्फ जलभराव और जाम की दिक्कतें लेकर ही नहीं आई, बल्कि शाम बाजार भी बारिश ने ठंडा कर दिया। शाम करीब चार बजे के बाद ही लोग परिवार के साथ बाजार में खरीदारी करने निकलते हैं लेकिन शाम करीब चार बजे से ही बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सात बजे तक रूक रूक कर तेज बारिश हुई। इससे शाम को खरीदारी को निकलने वाले लोग घरों से ही नहीं निकले। व्यापारियों ने बताया कि इस समय त्योहार का समय है, ऐसे में शाम को खरीदारी ठीक होती है लेकिन बारिश ने सब बिगाड़ दिया।
बारिश में गुल हुई तो आधी
रात तक नहीं आई बिजली
बरेली। मूसलाधार बारिश ने शहर में बिजली सप्लाई को ध्वस्त कर दिया। तमाम इलाकों में फाल्ट होने से आधे से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब गया। लोग आधी रात तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। फिर भी बिजली महकमा कई जगह फाल्ट ठीक नहीं कर पाया।
रविवार दोपहर बाद बारिश शुरू होने के साथ ही बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बारिश थमने के बाद देर शाम सप्लाई शुरू की गई तो सुभाषनगर, किला, लाल फाटक, संजयनगर, महानगर, कुतुबखाना समेत तमाम इलाकों में ताबड़तोड़ फाल्ट हुए और बिजली गुल हो गई। बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से देहात क्षेत्र में भी सप्लाई बंद हो गई।
महानगर और कुतुबखाना और सिविल लाइंस सबस्टेशन पर 33 केवी की लाइन पर ब्रेकडाउन के बाद सप्लाई बंद हो गई। इंसुलेटर में पानी भरने से भी कई इलाकों में फाल्ट हुए। देर शाम से बिजली निगम की टीम मोहल्लों में फाल्ट दुरुस्त करने निकलीं। फिर भी ज्यादातर मोहल्लों में देर रात तक सप्लाई बहाल नहीं हुई। फाल्ट ठीक करने के दौरान रुक-रुककर हो रही बारिश और अंधेरे की वजह से भी काम करने में दिक्कतें आईं।

बारिश के दौरान इंसुलेटर में पानी भरने के साथ कई और कारणों से सप्लाई प्रभावित होती है। फाल्ट की सूचना पर देर शाम से ही सभी सबस्टेशनों पर टीमें लगाकर उन्हें दुरुस्त करने का काम शुरू करा दिया गया। - विकास सिंघल, अधीक्षण अभियंता शहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed