फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain welcomed, flowers were showered in the procession of Ganga Maharani.

Bareilly News: बारिश ने किया स्वागत, गंगा महारानी की शोभायात्रा में बरसाए फूल

Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Rain welcomed, flowers were showered in the procession of Ganga Maharani.
उड़ते हुए हनुमान व श्रीरामलला की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं,
विज्ञापन

बरेली। मलूकपूर स्थित श्रीगंगा महारानी मंदिर से बृहस्पतिवार को 95वीं विशाल श्री गंगा महारानी की शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते नजर आए। इसमें हवा में उड़ते हुए हनुमान व श्रीरामलला की झांकियां आकर्षण का मुख्य केंद्र रहीं। लोगों ने जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की। इस दाैरान बारिश ने भी शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा को महापौर उमेश गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज प्रांत दुर्विजय सिंह शाक्य भी रहे। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गंगा महारानी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। व्यापारियों से लेकर आमजन तक ने शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा सिटी सब्जी मंडी से जसौली, किला से बड़ा बाजार होते हुए कुतुबखाना, श्यामगंज से कालीबाड़ी, कोतवाली से बिहारीपुर होते हुए मंदिर में पहुंची। प्रत्येक चौराहे पर पुलिस तैनात रहीं।
विज्ञापन


डीजे ने बढ़ाई धड़कन, थिरके श्रद्धालु
शोभायात्रा में शामिल डीजे की धुन पर बच्चे से लेकर बुजुर्ग श्रद्धालु तक थिरकते दिखे। इसमें गंगा मय्या में जब तक पानी रहे...., श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में... गंगा मइया देना आशीर्वाद, भक्ति तुम्हारी शरण में...आदि भजन बजते रहे। बड़ा बाजार की सड़कों से जब शोभायात्रा गुजरी तो घरों की छतों से लोग इसकी भव्यता देखते रहे। दूल्हा मियां की मजार के पास मुस्लिम समुदाय के लोग भी शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाते और स्वागत करते नजर आए। इस दौरान श्रीगंगा महारानी पुष्पधा कमेटी से अध्यक्ष सुमित सैनी, संजीव सैनी, पुरुषोत्तम सैनी, अंश सैनी, अन्नू, दीपक, विकास, चेतन स्वरूप आदि मौजूद रहे। संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed