फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain washed away Bachhin's footprint, four teams doing tracing

बारिश ने धोए बाधिन के पगचिह्न, चार टीमें कर रही ट्रेसिंग

Sat, 04 Jul 2020 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Rain washed away Bachhin's footprint, four teams doing tracing
demo photo - फोटो : demo photo

विशेषज्ञों के मुताबिक, बारिश होने से बाधिन कहीं छिपी रही, बाहर भी निकली तो पगचिह्न नहीं दिखे

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। आखिरकार बाघिन के चल रहे रेस्क्यु में जिसे लेकर अफसर चिंतित थे वह हो ही गया। बारिश ने बाघिन को ट्रेंक्यूलाइज करने का ऑपरेशन बाधित कर दिया है। बारिश के चलते टीम को बाघिन की लोकेशन नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह हुई बारिश में बाघिन के पगचिन्ह भी मिट गए। उधर, कैमरे में फुटेज भी नहीं मिली। अब अफसर शुक्रवार की रात में भी रेस्क्यु के लिए एक्सपर्ट की चार टीमें बनाकर उसे ट्रेंक्युलाइज करने की कोशिश करेंगे।
रबर फैक्ट्री के जंगल में बीते करीब चार माह से डेरा जमाए बाघिन लगातार अफसरों को छका रही है। पिछले तीन दिन से उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे जंगल में विशेषज्ञों की टीम चार भागों में विभाजित होकर बाघिन को ट्रेंक्यूलाइज करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह सामने नहीं आ रही। बजाय इसके चारों जगह बांधे गए शिकार को भी वह निवाला नहीं बना रही है।
विज्ञापन

जानकारों के मुताबिक, अगर एक-दो दिन में बाघिन पकड़ में नहीं आई तो बारिश होने की वजह से रेस्क्यु भी प्रभावित हो सकता है। शुक्रवार सुबह अचानक बारिश होने से बाघिन के पगचिन्ह भी नहीं देखे जा सके। इतना ही नहीं जंगल में लगे कैमरे में भी उसकी फुटेज नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी की बिल्डिंग भी बन रही बाधा

मुख्य वन सरंक्षक ललित वर्मा के मुताबिक, रबर फैक्टरी के जंगल में घूम रही बाघिन को पकड़ने में देरी होने की एक वजह फैक्टरी की बिल्डिंग भी है। बाघिन बिल्डिंग में छिप जा रही है, जिसकी वजह से उसे ट्रेस करने में अड़चन आ रही है। इलाका अगर जंगल जैसा होता तो उसे ट्रेस करने में मुश्किल नहीं होती। एक सप्ताह पहले देहरादून से आई एक्सपर्ट की टीम मेहनत से लगी हुई हैं। बाघिन की लोकेशन कई जगह मिलने के कारण रबर प्लांट, कोयला प्लांट, डिस्टलरी प्लांट में एक्सपर्ट की चार टीम रात में बाघिन को टारगेट किए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed