फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain increased itching, skin patients doubled

Bareilly News: बारिश ने बढ़ाई खुजली, दोगुने हुए त्वचा रोगी

Thu, 27 Jul 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 27 Jul 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Rain increased itching, skin patients doubled
बरेेली। बारिश के बाद त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 300 बेड अस्पताल में प्रतिदिन 250 मरीज त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान होकर पहुंच रहे हैं। डॉक्टर उनको जरूरी दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले तक 120-125 त्वचा रोगी अस्पताल पहुंच रहे थे। अचानक संख्या बढ़ने लगी। वर्तमान में 250-260 मरीज रोज अस्पताल पहुंच रहे हैं। त्वचा संबंधी रोगों की शुरुआत आमतौर पर खुजली से होती है। इसके बाद ये रोग धीरे-धीरे पूरे शरीर में फैलता है। डाॅक्टरों के मुताबिक मरीजों के बढ़ने की प्रमुख वजह यह भी है कि संक्रमित व्यक्ति का समय से इलाज नहीं होने से में उसके संपर्क में आकर अन्य परिजन भी इसका शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस तरह बढ़े त्वचा रोगीदिन मरीजों की संख्या
शुक्रवार 124
शनिवार 174
सोमवार 210
मंगलवार 246
बुधवार 250
ये बरतें सावधानी : बारिश में न भीगें। दानों को न छुएं। शरीर को स्वच्छ रखें। गीले कपड़े न पहनें।
---
संक्रमित व्यक्ति की देखभाल के लिए हाथों में ग्लव्स का प्रयोग करें। रोगी के बिस्तर और कपड़ों को भी स्वच्छ ही रखें। शुरुआती दौर में ही डॉक्टर को दिखाएं। - डॉ त्रिभुवन प्रसाद, त्वचा रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed