फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rain breaks 26-year record in Bareilly

Weather: बरेली में टूटा 26 साल का रिकॉर्ड, 24 घंटे में हुई 54.5 मिमी बारिश; जानें सप्ताहभर कैसा रहेगा मौसम

Tue, 05 May 2026 07:02 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 05 May 2026 07:02 AM IST
सार

बरेली में सोमवार सुबह करीब तीन घंटे तक हुई बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। 26 साल बाद पहली बार मई में एक दिन में 54.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश से तापमान में भारी गिरावट हुई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

विज्ञापन
Rain breaks 26-year record in Bareilly
बरेली में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आंधी, गरज-चमक के साथ सोमवार की भोर में करीब तीन घंटे तक शहर में हुई झमाझम बारिश ने 26 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 24 घंटे में 54.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बरेली में 54.5, नवाबगंज में 40, आंवला में 34.6 मिमी बारिश हुई। बहेड़ी में बूंदाबांदी हुई। इससे पहले वर्ष 2000 में 24 घंटे में 69.4 मिमी हुई थी। मौसम विभाग ने सप्ताहभर तक बादल मंडराने और अनुकूल माहौल बनने पर बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

 

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार रात ही बादल मंडराने लगे थे। तड़के साढ़े तीन बजे आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई जो करीब तीन घंटे तक जारी रही। इस वजह से कई स्कूलों ने अवकाश भी घोषित कर दिया। विक्षोभ की सक्रियता अभी थमी नहीं है। हालांकि, बारिश के बाद धूप निकलेगी पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी से अधिक पहुंचने से राहत मिलती रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दस डिग्री कम 28.5 डिग्री और न्यूनतम भी छह डिग्री कम 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के दौरान हवा की गति 60 किमी प्रतिघंटे रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

जहां जलभराव वहां मच्छर पनपने की आशंका
बारिश के बाद जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, वहां मच्छरों के पनपने की आशंका है। जिला मलेरिया अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने लोगों से जलभराव वाले स्थान पर जला मोबिल ऑयल या सरसों के तेल की कुछ बूंदें डालने का सुझाव दिया है ताकि लार्वा न पनप सकें। वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में गिरावट से बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है।
विज्ञापन

बीते 15 वर्षों में मई में 24 घंटे में हुई अधिकतम बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025 में दस, 2024 में 15, 2023 में 21.6, 2022 में 22.8, 2020 में 38.5, 2019 में 19.6, 2018 में शून्य, 2017 में 15.2, 2015 में 8.8, 2014 में 27.9, 2013 में 8.6 मिमी बारिश हुई थी। 2021, 2016, 2012 और 2011 में मई में बारिश ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed