{"_id":"69f66d2ff978e9f4d903dd04","slug":"railways-vacant-plots-will-be-used-for-commercial-purposes-verification-begins-bareilly-news-c-4-bly1053-876296-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे के खाली भूखंडों का किया जाएगा व्यवसायिक इस्तेमाल, सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे के खाली भूखंडों का किया जाएगा व्यवसायिक इस्तेमाल, सत्यापन शुरू
Sun, 03 May 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 03 May 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
रेलवे के खाली पड़े भूखंडों को अब व्यावसायिक उपयोग में लाने की तैयारी बरेली समेत कई स्थानों पर शुरू हो गई है। उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे इन भूखंडों को निजी कंपनियों को लीज पर देकर राजस्व बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। इसके तहत जमीनों का सर्वे और रिकॉर्ड सत्यापन तेज शुरू करा दिया गया है।
बरेली जंक्शन के सुभाषनगर सेकंड एंट्री में खाली भूखंड चिह्नित किया गया है। यहां कॉम्प्लेक्स निर्माण के साथ पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, चौपुला और बरेली सिटी स्टेशन के आसपास भी बड़े भूखंड हैं। शहर में मुख्य मार्गों से लगीं रेलवे कॉलोनियों में भी खाली जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल किया जाएगा। सत्यापन के दौरान ईंट पजाया, श्यामगंज, मॉडल टाउन, शहदाना, जनकपुरी, इज्जतनगर और कुदेशिया इलाकों में कई हेक्टेयर जमीन पर अवैध कब्जों की बात भी सामने आई है। इन जमीनों को मुक्त कराकर व्यावसायिक उपयोग में लाया जाएगा। बड़े भूखंडों को कब्जा मुक्त कराकर रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) को सौंपा जाएगा। वहीं, स्टेशन और बाजार से सटी जमीनों पर कॉमर्शियल विभाग खुद परियोजनाएं विकसित करेगा।
वर्ज़न-
सुभाषनगर सेकंड एंट्री पर कॉम्प्लेक्स निर्माण प्रस्तावित है। इंजीनियरिंग विभाग पैमाइश करा रहा है। अन्य स्थानों पर भी रेलवे के भूखंडों का सत्यापन कराया जा रहा है। जमीनों को कब्जा मुक्त कराकर व्यावसायिक इस्तेमाल में लाकर राजस्व बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।- सैय्यद इमरान, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक