{"_id":"68f163f00550ca3b06081873","slug":"railways-suspends-parcel-service-to-delhi-till-october-26-bareilly-news-c-4-vns1074-747794-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रेलवे ने 26 अक्तूबर तक दिल्ली के लिए पार्सल सेवा बंद की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रेलवे ने 26 अक्तूबर तक दिल्ली के लिए पार्सल सेवा बंद की
विज्ञापन
बरेली। दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली के स्टेशनों पर पार्सल भेजने व वहां से बुक कराने पर रेलवे ने रोक लगा दी है। यह अस्थायी रोक 26 अक्तूबर तक लागू रहेगी।
यह आदेश दिल्ली क्षेत्र के नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल में लागू होगा। इसमें सभी तरह के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी सहित) पर 17 से लेकर 26 अक्टूबर तक प्रतिबंध लगाया गया है। रेलवे के जरिये होने वाली सीधी बुकिंग भी प्रतिबंधित रहेगी।
दिल्ली के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय की ओर से जारी की गई सूचना के तहत पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज/पैकिंग से मुक्त रहेंगे और सभी स्टेशनों पर लीज्ड एसएलआर, वीपी समेत पार्सल ट्रैफिक पर प्रतिबंध लगाया गया है। ट्रेनों में सिर्फ यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
इंटरसिटी, आला हजरत व भुज एक्सप्रेस से जाता है सबसे अधिक पार्सल
दिल्ली की ओर बरेली जंक्शन से इंटरसिटी, आला हजरत व भुज एक्सप्रेस से सबसे अधिक पार्सल जाते हैं। बरेली जंक्शन से असम के लिए पार्सल की बुकिंग सबसे अधिक होती है। वह जारी रहेगी। संवाद