फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railways reinstates six trains that were canceled from July 21

Bareilly News: 21 जुलाई से निरस्त की जाने वाली छह ट्रेनों को रेलवे ने किया बहाल

Sun, 14 Jul 2024 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Railways reinstates six trains that were canceled from July 21
बरेली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए गुजरने वाली छह ट्रेनों को बहाल कर दिया है। हालांकि, इनका संचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा। इन ट्रेनों को रोजा यार्ड में मेगा ब्लॉक के कारण 21 जुलाई से चार अगस्त तक के लिए निरस्त किया गया था।
विज्ञापन

रोजा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम चल रहा है। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है और 21 जुलाई से ट्रेनों का निरस्तीकरण होना था। कांवड़ यात्रा को देखते हुए 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को 23 जुलाई से चार अगस्त तक बरेली, मुरादाबाद के स्थान पर बुढ़वल, बाराबंकी, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, खुर्जा, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर होते हुए चलाया जाएगा। 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस को 25 जुलाई से छह अगस्त तक, 14603 सहरसा-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस को 26 जुलाई से दो अगस्त तक, 14604 अमृतसर-सहरसा जनसाधारण एक्सप्रेस को 24 से 31 जुलाई तक, 15531 सहरसा-अमृतसर और 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का संचालन 21 जुलाई से पांच अगस्त तक बदले हुए रूट से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed