{"_id":"5c0e736fbdec224153248014","slug":"railways-mega-block-operation-of-trains-was-affected-for-five-hours-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: मेगा ब्लॉक के कारण पांच घंटे ठप रहा डाउन ट्रेनों का संचालन, डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: मेगा ब्लॉक के कारण पांच घंटे ठप रहा डाउन ट्रेनों का संचालन, डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 07:38 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों के पहिये सोमवार को मेगा ब्लॉक के चलते पांच घंटे थमे रहे। इससे करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं। शनिवार को रोजा से नजीबाबाद के बीच अप लाइन पर पांच घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया था। सोमवार की डाउन लाइन पर सुबह 11 से शाम चार बजे तक का मेगा ब्लॉक लिया गया। ब्लॉक सेक्शन में करीब 14 स्थानों पर ट्रैक के साथ ओएचई मेंटीनेंस का काम किया गया। इस दौरान लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनों का संचालन पूरी तरह से ठप रहा।
डाउन 14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस बरेली जंक्शन पर खड़ी रही। त्रिवेणी एक्सप्रेस को निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से रवाना किया गया। वहीं 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलाया गया। पांच घंटे के मेगा ब्लॉक से 13152 जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15210 जनता एक्सप्रेस, 14236 बरेली-बनारस एक्सप्रेस, 15910 गुवाहाटी एक्सप्रेस, 14258 काशी विश्वनाथ, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 15098 गोरखपुर-जम्मू एक्सप्रेस, 14308 मुगलसराय एक्सप्रेस समेत करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुईं।
ट्रैक पर शव मिला, खड़ी रही जनसेवा एक्सप्रेस
रोजा। सीतापुर ब्रांच लाइन के जहानीखेड़ा स्टेशन के पास सोमवार सुबह डाउन 15210 जनसेवा एक्सप्रेस करीब 40 मिनट खड़ी रही। यहां रेलवे ट्रैक पर अज्ञात शव मिलने से ट्रेन को रोकना पड़ा। 45 मिनट के बाद रेल ट्रैक क्लीयर हो सका। इसके बाद जनसेवा एक्सप्रेस को अगले स्टेशन की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
रोजा में एक घंटा खड़ी रही किसान एक्सप्रेस
रोजा। डाउन किसान एक्सप्रेस को सोमवार सुबह करीब एक घंटे रोजा जंक्शन पर रोकना पड़ा। दरअसल, 13308 किसान एक्सप्रेस दो इंजन के साथ सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोजा जंक्शन पहुंची थी। यहां ट्रेन से एक इंजन हटाने का आदेश कंट्रोल से मिला। इसके बाद ट्रेन से एक इंजन को अलग किया गया। करीब एक घंटा ट्रेन यहां खड़ी रही। इसे रोजा से 10:58 बजे रवाना किया जा सका।