{"_id":"662506bfd9510216b707c20f","slug":"railways-made-changes-in-the-lalkuan-howrah-special-train-time-table-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Special Train: लालकुआं-हावड़ा स्पेशल के समय में रेलवे ने किया बदलाव, जानिए अब कितने बजे चलेगी ये ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Special Train: लालकुआं-हावड़ा स्पेशल के समय में रेलवे ने किया बदलाव, जानिए अब कितने बजे चलेगी ये ट्रेन
Mon, 22 Apr 2024 06:10 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Apr 2024 06:10 AM IST
सार
लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के स्थान पर अब लालकुआं से 1:35 बजे चलेगी। रेलवे ने संसोधित समय सारणी जारी कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ने 05060/05059 लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन की समय सारणी में बदलाव किया है। इस ट्रेन का संचालन अब 25 अप्रैल से 28 जून तक अप-डाउन में 10-10 फेरों के लिए किया जाएगा। रविवार को रेलवे ने संसोधित समय सारणी जारी कर दी। लालकुआं से वाया भोजीपुरा, पीलीभीत होते हुए पूर्वांचल, बिहार और बंगाल तक जाने-आने वाली नई रेल लाइन की यह पहली विशेष ट्रेन है।
विज्ञापन
05060 लालकुआं-हावड़ा विशेष ट्रेन 25 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे के स्थान पर अब लालकुआं से 1:35 बजे चलने के बाद किच्छा होते हुए 3:10 बजे भोजीपुरा जंक्शन आएगी। यहां से पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंड़ा, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, थावे, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, आसनसोल होते हुए अगले दिन रात 9:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में 05059 हावड़ा-लालकुआं विशेष ट्रेन 26 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:30 बजे हावड़ा से चलने के बाद रविवार सुबह 10:55 बजे बजे पीलीभीत और 12:05 बजे भोजीपुरा जाएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:55 बजे लालकुआं पहुंचेगी। 18 एलएचबी कोच की यह ट्रेन पीलीभीत टाइगर रिजर्व में करीब 17 किमी की दूरी 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तय करेगी।
विज्ञापन