फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

बरेली - कासगंज ट्रैक पर जून के पहले सप्ताह से चलेंगी ट्रेनें

Wed, 27 May 2015 02:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 27 May 2015 02:09 AM IST
विज्ञापन
 केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने बरेली-कासगंज रेलवे रूट पर जून के पहले सप्ताह से ट्रेनें चलाने की घोषणा करते हुए कहा कि एक और दो जून को रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) इसका निरीक्षण करके रिपोर्ट देंगे, उसके तुरंत बाद इस रूट पर पैसेंजर गाड़ियों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेल राज्य मंत्री मंगलवार को कलट्टरबकगंज (सीबीगंज) में डीजल इलेक्ट्रीकल मल्टीपल यूनिट (डेमू शेड) के शिलान्यास के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 38 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे डेमू शेड के लिए पांच करोड़ रुपये तत्काल उपलब्ध कराए गए हैं। डेढ़ साल में यह शेड तैयार हो जाने के बाद इज्जतनगर मंडल की 32 सवारी गाड़ियों के स्थान पर पहले 10 डेमू गाड़ियां चलेंगी।
विज्ञापन

सिन्हा ने प्रेसवार्ता में भी कहा कि बढ़ती आबादी के लिहाज से देश में रेलवे का नेटवर्क बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार अगले पांच साल में साढ़े आठ लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी। एलआईसी डेढ़ लाख करोड़ और कोयला, स्टीन तथा प्राकृतिक गैस मंत्रालय भी एक लाख करोड़ रुपये रेलवे में निवेश कर रहे हैं। सबसे ज्यादा फोकस डवलिंग और ट्रिपलिंग रेलवे लाइनों के निर्माण पर है। इसके लिए 98 हजार करोड़ रुपये व्यय किया जाएगा। ट्रेन लेट होने को उन्होंने बड़ी समस्या मानते हुए कहा कि इलाहाबाद, एनईआर, जीसीआर और दिल्ली जोन में यह समस्या ज्यादा है इसलिए इसकी लगातार मानीटरिंग की जा रही है। मानव रहित समपारों को कम करने का काम भी हो रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे में परिचालन और सिक्योरिटी से जुड़े कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। चारधाम यात्रा के लिए रेलवे लाइन बिछाने के बाबत उन्होंने कहा कि रेलवे विकास निगम लिमिटेड इसका प्रोजेक्ट बना रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त के अलावा पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके हरित, डीआरएम चंद्र मोहन जिंदल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट...
ऐसी होंगी डेमू
डेमू गाड़ी में दोनों तरफ इंजन होता है, जिससे उनमें इंजन शंटिंग की जरूरत ही नहीं होगी। ये गाड़ियां चलने के तुरंत बाद स्पीड पकड़ती हैं और इनकी स्टेशन पर रुकने के लिए स्पीड जल्दी कम हो जाती है। इससे बरेली के साथ ही शाहजहांपुर, लालकुआं, मुरादाबाद आदि आसपास के जनपदों की जनता को कम समय में ज्यादा यात्रा करने का लाभ मिलेगा। वहीं, मेल एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव 150 से 200 किलोमीटर पर किया जाएगा।

निजीकरण से इंकार
रेल राज्य मंत्री ने साफ किया कि हमारी सरकार रेलवे का निजीकरण कभी नहीं होने देगी। इस तरह की बात अगर हो रही है तो सिर्फ अफवाह है।

हादसे की जांच के आदेश
रेल राज्यमंत्री ने बताया कि कौशांबी के पास मुरी एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतरने के मामले की जांच चल रही है, इसलिए इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकते लेकिन प्रारंभिक जांच में प्लेट्स निकली हुई पाई गई हैं। वह बोले- ऐसी घटनाओं से सबक लेकर सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।


दो-दो रेल डिवीजन का विवाद खत्म करेंगे
रेल राज्य मंत्री ने कहा कि कई जगह दो रेलवे मंडलों की प्रशासनिक इकाइयां होने से दिक्कतें आती हैं। इसके समाधान के लिए दो डिवीजन मुख्यालयों वाले स्थलों पर एक ही प्रशासनिक इकाई बनाकर दिक्कतें खत्म करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed