फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   railways

स्टेशन पर गंदगी फैलाने में दरोगा समेत 19 गिरफ्तार

Fri, 15 May 2015 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 15 May 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन

 रेलवे जंक्शन को साफ सुथरा बनाए रखने के इरादे से इन दिनों सीआईटी के चले रहे चेकिंग अभियान में कोतवाली का एक दरोगा भी हत्थे चढ़ गया। इसके अलावा 18 अन्य लोगों को भी गंदगी फैलाने के आरोप में पकड़ा गया। इनसे दो दो सौ रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया।    

विज्ञापन

सीआईटी ने बृहस्पतिवार को रेलवे जंक्शन पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान शुरू होते ही लोग इधर उधर खिसकने लगे। प्लेट फार्मों पर सामान बिखेर कर पड़े लोग अपने बिस्तर उठाकर खिसकते नजर आए। इस दौरान टीम ने कोतवाली के एक दरोगा समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने का आरोप था। सभी को रेलवे एक्ट के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दो सौ रुपये जुर्माना वसूलकर छोड़ दिया गया। अभियान से स्टेशन परिसर में काफी खलबली मची रही। कई बेटिकट लोग भी कार्रवाई से बचने को भागते नजर आए। सीआईटी आरएस श्रीवास्तव का कहना है कि अभियान गर्मी को देखते हुए गंदगी से फैलने होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए चलाया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्टेशन पर गंदगी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed