फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railwaymen 's wife, children, homeless , house inlaid lock

रेलकर्मी ने पत्नी बच्चों को बेघर किया, मकान में जड़ा ताला

Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railwaymen 's wife, children, homeless , house inlaid lock
बरेली। इज्जतनगर की आलोकनगर कालोनी में सोमवार शाम को एक घर के बाहर बैठकर ठंड से ठिठुर रहे दो मासूम बच्चों और उनकी मां को मोहल्ले वालों ने मदद दी। महिला का कहना था कि उनका पति रेलवे में कर्मचारी है और उसे और दोनों बच्चों के लिए रविवार को दोपहर घर से बाहर निकालने के बाद दरवाजे में ताला लगाकर चला गया है। रविवार रात भी उसने बच्चों संग घर के बाहर ही गुजारी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति के एक महिला से अवैध संबंध हैं, इसका विरोध करने पर उसने घर से निकाल दिया। वह दो साल से परिवार का खर्चा भी नहीं करता है। खाने तक के लिए बच्चे तरस गए हैं। बच्चों को स्कूल भी नहीं जाने देता। मोहल्ले वालों के सामने ही महिला ने कहा कि उसके पति ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस कर कई बार बुरी तरह से पिटाई की। बच्चों को भी जमकर पीटा। महिला ने इज्जतनगर थाना पुलिस को भी तहरीर दी। पुलिस ने भी मोहल्ले में पहुंचकर महिला से पूछताछ की।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका नाम सरिता देवी है और वह बिहार की मूलनिवासी है। रेलवे कर्मचारी पति से उसकी 15 साल पहले शादी हुई थी। नौ साल का बेटा मुकुंद और आठ साल की बेटी नंदिनी है। पति की बरेली में पोस्टिंग के बाद वह यहां चली आई। आलोकनगर में उसका अपना मकान है। सरिता ने बताया कि पति लगभग दो साल से किसी महिला के पास ही आते-जाते रहते हैं। उसने विरोध किया तो ज्यादाती शुरू कर दी। आए दिन उसके और बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट करने लगे। खाना-खर्चे को पैसे भी नहीं देते इसलिए भूखे बच्चों को कई बार उसने तरोई के पत्तों की सब्जी बनाकर खिलाई। ठंड के बावजूद एक पैंट और शर्ट पहनकर मकान के दरवाजे पर बैठे बच्चे मुकुंद ने बताया कि उसका पिता उसे भी खूब पीटता है। स्कूल भेजने को कहो तो कहता है कि किसी को गोद दे देंगे, तभी स्कूल जाना। बेटी नंदिनी भी फटी-पुरानी पैंट पहने बैठी थी और लगातार रो रही थी। पुलिस वाले तो कानूनी कार्रवाई का आश्वासन देकर चले गए लेकिन मोहल्ले वालों ने बच्चों को खाना खिलाया। महिला ने अपने मायके वालोें को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed