फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway tracks to be equipped with AI system to save elephants lives

UP: हाथियों की जान बचाने के लिए एआई सिस्टम से लैस होगा रेलवे ट्रैक, इज्जतनगर मंडल ने उठाया अहम कदम

Sat, 07 Feb 2026 02:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Feb 2026 02:00 PM IST
सार

इज्जतनगर रेल मंडल के 99.18 किलोमीटर के रेलखंड को एआई सिस्टम से लैस किया जाएगा। यह सिस्टम रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत लोको पायलट, स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को देगा, जिससे हाथियों की जान बच सकेगी। 

विज्ञापन
Railway tracks to be equipped with AI system to save elephants lives
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : X

विस्तार

इज्जतनगर रेल मंडल ने हाथियों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हाथी सुरक्षा प्रणाली पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत जंगलों से गुजरने वाले मंडल के 99.18 किलोमीटर के रेलखंड को एआई आधारित इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम से लैस किया जाएगा। पहले चरण में 24 किलोमीटर लंबे रेलखंड को लिया गया है। यह सिस्टम रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौजूदगी की सूचना तुरंत लोको पायलट, स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को देगा। 

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि एआई-इनेबल्ड इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम रेलवे ट्रैक पर हाथियों की मौजूदगी का आसानी से पता लगा सकता है। यह सिस्टम ऑप्टिकल फाइबर और पहले से फीड हाथियों की चाल के सिग्नेचर के आधार पर काम करता है और लोको पायलट, स्टेशन मास्टर एवं कंट्रोल रूम के लिए तुरंत संदेश भेजता है, ताकि समय रहते ट्रेन रोकी जा सके और हाथियों को बचाया जा सके। पहले चरण में इज्जतनगर मंडल के 24 किलोमीटर रेलखंडों पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन


इसके तहत लालकुआं-गुलरभोज 15.8 किलोमीटर, छतरपुर-हल्दी रोड 1.2, हल्दी रोड-लालकुआं, पंतनगर-लालकुआं 1.2, लालकुआं- हल्द्वानी 3.2 किलोमीटर के साथ काशीपुर-रामनगर व खटीमा-बनबसा रेलखंड को इस सुरक्षा प्रणाली से लैस किया जा रहा है। रेलवे और वन विभाग की टीमें हाथियों को बचाने के लिए स्पीड लिमिट, साइन बोर्ड, अंडरपास, बाड़, हनी बी बजर डिवाइस व थर्मल कैमरों जैसे कई अन्य उपयोग पर भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed