फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway started immediate journey from today

रेलवे ने आज से शुरू की तत्काल में यात्रा

Mon, 29 Jun 2020 08:07 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Railway started immediate journey from today
demo photo - फोटो : demo photo

सभी स्पेशल ट्रेनों में अब बुक किए जा सकेंगे तत्काल टिकट

विज्ञापन
बरेली। कोरोना संकट काल में भारतीय रेलवे ने आज से अपनी ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग सेवा शुरू कर दी है। यह सेवा देशभर में चल रहीं 115 जोड़ी विशेष यात्री ट्रेनों और एसी स्पेशल में प्रभावी रहेगी। आईआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक, 29 जून को बड़ी संख्या में यात्रियों ने तत्काल में टिकट बुक किए। यह यात्री 30 जून को अपनी पहली तत्काल बुकिंग में यात्रा कर सकेंगे।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि शून्य से शुरू होने वाली इन विशेष ट्रेनों में अब तक तत्काल में आरक्षण संभव नहीं था, अब उसमें भी बुकिंग शुरू कर दी गई है। बुकिंग रोजाना सुबह 10 बजे से एसी क्लास और सुबह 11 बजे से स्लीपर क्लास के लिए खुलेगी। इसके अलावा एक जुलाई से टिकट विंडो पर भी यह सेवा शुरू हो जाएगी। यहां बता दें कि 12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इस अवधि में केवल स्पेशल ट्रेनें ही संचालित की जा रही हैं। बरेली जंक्शन से 16 ट्रेनें गुजरती हैं। बरेली जंक्शन और इज्जतनगर मंडल में आरक्षण से जुड़ी सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed