फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway speed zero on the proposals of ministers and MPs in Bareilly

यूपी: मंत्री-सांसदों के प्रस्तावों पर रेलवे की गति शून्य, चार साल में सुझावों पर नहीं हुआ अमल

Sun, 24 Sep 2023 03:02 PM IST
मुकेश कुमार रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
रिंकू पांडेय, संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में आने वाली लोकसभा सीटों के 10 सांसदों के सुझाव चार साल में भी फाइलों से बाहर नहीं आ सके। इनमें से कुछेक पर काम शुरू भी हुआ तो उसकी रफ्तार बहुत धीमी है।

विज्ञापन
Railway speed zero on the proposals of ministers and MPs in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्री सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर रेलवे के अफसर केंद्रीय मंत्रियों और सत्ताधारी दल के सांसदों की भी नहीं सुनते। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में आने वाली लोकसभा सीटों के 10 सांसदों के सुझाव चार साल में भी फाइलों से बाहर नहीं आ सके। इनमें से कुछेक पर काम शुरू भी हुआ तो उसकी रफ्तार बहुत धीमी है।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद संतोष गंगवार, वरुण गांधी, हेमा मालिनी, धर्मेंद्र कश्यप से लेकर केंद्रीय सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास राज्यमंत्री बीएल वर्मा तक के प्रस्तावों को रेलवे के अफसर नजरअंदाज किए बैठे हैं। हाल यह है कि बरेली से आगरा, मथुरा के लिए कोई नियमित ट्रेन नहीं है। यहां से दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेन की मांग भी वर्षों से पूरी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

बस बैठकों की खानापूरी

जीएम और डीआरएम सांसदों व उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठकों की खानापूरी तक ही सीमित हैं। इस साल भी जून में जीएम चंद्रवीर रमण ने बैठक की थी। इसमें सांसदों ने पुराने प्रस्तावों पर काम न होने का मामला भी उठाया था, तब भी कोई तेजी नहीं दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख प्रस्ताव, जिन पर अमल नहीं

  • पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी की पीलीभीत-मथुरा के बीच बांसुरी एक्सप्रेस, पीलीभीत-शाहजहांपुर होते हुए लखनऊ के लिए ट्रेन संचालन की मांग पूरी नहीं हो सकी है। - मथुरा की सांसद हेमामालिनी की हाथरस के मेंड़ू को अलीगढ़-टुंडला लाइन से जोड़ने की मांग पर काम होना बाकी है।
  • आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप की बदायूं से दिल्ली और लखनऊ के लिए रेल सेवा की मांग भी अनसुनी कर दी गई।
  • केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कासगंज से बदायूं-बरेली होते हुए दिल्ली तक सीधी ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव दिया था। यह भी लंबित ही है।
  • सांसद संतोष गंगवार की काठगोदाम-आगरा के लिए कुमाऊं एक्सप्रेस के संचालन और बरेली सिटी स्टेशन पर पार्सल बुकिंग सेवा संबंधी मांग भी लंबित है।

रेल सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। आगरा फोर्ट का नियमित संचालन प्रस्तावित है। कासगंज जंक्शन पर रेल कोच यार्ड का काम पूरा होने के बाद कई नए रूटों पर ट्रेनों का संचालन होगा।  जनप्रतिनिधियों के सुझाव और प्रस्तावों पर भी तेजी से काम चल रहा है। - रोहित गुप्ता, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed