फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway roti became costlier, instead of three will have to pay 10 rupees

Bareilly News: महंगी हुई रेलवे की रोटी, तीन की जगह देने होंगे 10 रुपये

Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 27 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Railway roti became costlier, instead of three will have to pay 10 rupees
बरेली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म काॅर्पोरेशन (आइआरसीटीसी) ने ट्रेनों के पेंट्रीकार और रेलवे स्टेशनों के फूड प्लाजा के मेन्यू में कई नए व्यंजन शामिल किए हैं। कुछ व्यंजनों की कीमत भी बढ़ाई गई है। ट्रेन की पेंट्रीकार में तीन रुपये में मिलने वाली अतिरिक्त रोटी अब 10 रुपये में मिलेगी। मेन्यू में दक्षिण भारतीय व्यंजनों और मोटे अनाज से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा और ट्रेन में पेंट्रीकार की व्यवस्था आइआरसीटीसी की होती है। आईआरसीटीसी ही यहां मिलने वाली खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और कीमतें निर्धारित करता है। आइआरसीटीसी के मेन्यू में अब 70 व्यंजन दिए जाएंगे। खाने-पीने की चीजों की सूची पेंट्रीकार, कोच और स्टेशनों के फूड प्लाजा में चस्पा की जाएगी। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि यात्रियों को ताजा, गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए आईआरसीटीसी ने मेन्यू में कई बदलाव किए हैं। सूची में व्यंजनों के साथ उनकी कीमतें भी लिखी जाएंगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

ये कीमतें लागू
बर्गर 50 रुपये, ढोकला सौ ग्राम 30 रुपये, पनीर पकौड़ा 25 रुपये का एक, आलू बड़ा 10 रुपये, आलू चाप 20 रुपये, डोसा 50 रुपये, गुलाब जामुन 20 रुपये, समोसा 10 रुपये, ब्रेड पकौड़ा 15 रुपये, सैंडविच 25 रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यात्रियों को ट्रेनों के पेंट्रीकार और स्टेशन के फूड प्लाजा में बेहतर गुणवत्ता का ताजा भोजन मिले, इस पर लगातार काम किया जा रहा है। पेंट्रीकार और फूड प्लाजा के मेन्यू में कई नए व्यंजन शामिल किए गए हैं। - अजीत सिन्हा, क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed