{"_id":"5c8a8116bdec2256d2129b68","slug":"railway-has-canceled-the-bareilly-prayagraj-mughalsarai-express-till-march-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर मुसीबत बढ़ी, मुगलसराय एक्सप्रेस 19 तक रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर मुसीबत बढ़ी, मुगलसराय एक्सप्रेस 19 तक रद्द
Thu, 14 Mar 2019 09:58 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: राजेश सैनी
Updated Thu, 14 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 मार्च तक करीब एक दर्जन ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं। अब रेलवे ने बरेली-प्रयागराज मुगलसराय एक्सप्रेस को 19 मार्च तक रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया है। रायबरेली में इंटरलॉकिंग होने की वजह से रेलवे ने फैसला दिया है।
विज्ञापन
होली पर लखनऊ और इलाहाबाद जाने वाले यात्रियों ने भीड़भाड़ से बचने के लिए करीब 15 दिन पहले मुगलराय एक्सप्रेस में रिजर्वेशन करा रखा था। रेलवे ने होली से छह दिन पहले मुगलसराय एक्सप्रेस को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
ऐन मौके पर यात्रियों को किसी अन्य ट्रेन में रिजर्वेशन भी नहीं मिल रहा है। दरअसल रायबरेली स्टेशन नवीनतम सिग्नल प्रणाली लगाने को पटरियों पर नॉन इंटरलाकिंग बुधवार से शुरू हो गई। बुधवार को यात्री जंक्शन पहुंचने तो उन्हें ट्रेन रद्द होने का पता चला।
विज्ञापन
डायवर्ट ट्रेनों में सहारनपुर-इलाहाबाद नौंचदी एक्सप्रेस 19 मार्च तक लखनऊ तक, दिल्ली-प्रतापगढ़ पदमावत एक्सप्रेस, गरीबरथ, कुंभ एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर होते हुए गंतव्य हो जाएंगी।
बता दें कि रेलवे ने कोहरे और ठंड के चलते 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक डबलडेकर एक्सप्रेस, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस, बरेली वाराणसी एक्सप्रेस, दरभंगा अमृतसर जननायक, सहरसा-अमृतसर जनसेवा समेत आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया था। 15 जनवरी के बाद सभी ट्रेनों को महाकुंभ में लगा दिया गया। जिससे एक बार फिर से ट्रेनों को 31 मार्च तक रद््द कर दिया गया।