फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway employee overturned the contract for not feeding free biryani

मुफ्त बिरयानी न खिलाने पर रेलवे कर्मचारी ने पलट दिया ठेला

Mon, 01 Feb 2021 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Railway employee overturned the contract for not feeding free biryani
पीड़ित जालिम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। दोहना रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में बिरयानी न खिलाने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और उसके साथियों ने ठेले वाले की पिटाई कर दी। उसकी बिरयानी फेंककर ठेला पलट दिया। पीड़ित ने थाना इज्जतनगर में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के शाखा मंत्री राजगुरु यादव के कई दोस्त रविवार दो बजे दोहना रेलवे स्टेशन के बाहर लगे जालिम सिंह के बिरयानी के ठेले पर पहुंचे और राजगुरु का नाम लेकर बिरयानी देने को कहा। इस पर जालिम सिंह ने कहा कि राजगुरु खुद भी बिरयानी के पैैसे नहीं देते हैं, इसलिए वह बिरयानी नहीं खिला सकता। इन लोगों ने राजगुरु से शिकायत की तो वह अपने तीन साथियों के संग वहां पहुंचे और जालिम सिंह की पिटाई कर दी। बिरयानी फेंककर उनका ठेला पलट दिया। इस संबंध में कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री आनंद सरन का कहना है कि यह विरोधियों की साजिश है। राजगुरु इस समय शहर से बाहर हैं। पुलिलस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चाणक्य मंच के सम्मेलन में सम्मानित हुईं सजातीय विभूतियां
बरेली। चाणक्य मंच के सम्मेलन में सजातीय विभूतियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश गौतम ने ब्राह्मणों का आह्वान किया कि ने व्यक्तिगत हितों को छोड़कर समाज हित के लिए आगे आएं। डॉ. विमल भारद्वाज ने कहा कि समाज को जोड़कर सभी लोगों को आगे बढ़ाना है। डॉ. दीप्ति भारद्वाज ने कहा कि समाज को शिक्षा और ज्ञान देने के लिए विप्र समाज को आगे होगा। कार्यक्रम में डॉ. राघवेंद्र शर्मा, शैल उपाध्याय, सुुुुुशील पाठक, दीपक शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed