{"_id":"5dc9cdf48ebc3e5b550c6d70","slug":"railway-bareilly-news-bly3836027161","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीवीएम से नहीं निकले टिकट तो टिकट विंडो पर दौड़े यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीवीएम से नहीं निकले टिकट तो टिकट विंडो पर दौड़े यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल का सर्वर बाधित होने से स्टेशनों पर लगे एटीवीएम (आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन) और रिजर्वेशन का काम ठप हो गया। टिकट विंडों पर जबरदस्त भीड़ होने से ज्यादातर यात्रियों को टिकट नहीं मिल सके। लिहाजा यात्री बिना टिकट लिए ही ट्रेन में सवार हो गए। करीब दो घंटे तक सर्वर बाधित रहा। सिटी और भोजीपुरा आदि स्टेशनों पर यात्रियों के रिजर्वेशन नहीं हो सके।
सोमवार दोपहर एक बजे इज्जतनगर मंडल का सर्वर डाउन हो गया। इससे स्टेशनों पर लगे एटीवीएम ने काम करना बंद कर दिया। उस वक्त सिटी स्टेशन पर टनकपुर जाने के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस और दिल्ली जाने के लिए टनकपुर-दिल्ली एक्सप्रेस खड़ी थी। दोनों ट्रेनों के यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर टिकट विंडों पर टूट पड़ी। विंडो पर लंबी लाइनें लग गईं। ट्रेन चलने पर ज्यादातर यात्री बिना टिकट लिए ही सवार हो गए। सोमवार होने की वजह से रिजर्वेशन काउंटर पर भी यात्रियों की लाइनें लगीं थीं। सर्वर ठप होने से रिजर्वेशन भी बंद हो गए। करीब दो बजे सर्वर ने काम करना शुरू किया। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से इंटरनेट में दिक्कत थी। इससे सर्वर एक घंटे डाउन रहा। इज्जतनगर मंडल के सिटी, बहेड़ी, बदायूं आदि स्टेशनों पर यात्री परेशान रहे।