फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

नैनीताल हाईवे : रेलवे ब्लॉक ने फंसाया... ट्रकों को भी गलियों में घुमाया

Sun, 15 Sep 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। नैनीताल हाईवे पर शुक्रवार शाम से लिए गए ब्लॉक से उपजी मुसीबत शनिवार को भी कायम रही। सुबह दस बजे के बाद रास्ता खोला गया तो लोगों को जाम से जूझना पड़ा। खासकर पर स्कूली बच्चे परेशान रहे। जाम के साथ बरसात ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दीं। कई वाहन आसपास के संकरे रास्तों में फंस गए।
विज्ञापन

रेलवे ने नैनीताल रोड पर बैरियर वन के पास डीजल शेड को जाने वाले रेलवे क्रॉसिंग को मरम्मत के लिए शुक्रवार शाम आठ बजे से शनिवार सुबह दस बजे तक बंद किया था। इस हाईवे पर रोज हजारों वाहन गुजरते हैं, लेकिन फिर भी पुलिस या आरपीएफ ने लोगों को दिक्कत से बचाने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया। रात आठ बजे से बंद रोड शनिवार सुबह 9.55 पर खुला। शुक्रवार शाम से लेकर लोगों को शनिवार सुबह तक जूझना पड़ा। रोडवेज बसों का रूट तो डायवर्ट था पर ट्रक जैसे बड़े वाहन थानों-चौकियों और पिकेट पार करते क्रॉसिंग तक पहुंच ही गए। बाद में इन्हें यूटर्न लेना पड़ा, जिससे जाम में और इजाफा हुआ।
विज्ञापन

स्कूल बसें क्रासिंग तक पहुंचकर फंसीं
ब्लॉक को लेकर जारी एडवायजरी के बाद सेक्रेड हार्ट और अन्य विद्यालयों की बसों को बाईपास होकर निकाला गया तो एसआरएमएस की कई बसें यहां फंस गईं। जब बसें क्रासिंग तक आ ही गईं तो उन्हें यूटर्न दिलाने में खासी दिक्कत हुई। इस बीच कई स्टूडेंट बाहर भी निकल आए। बरसात होने लगी तो भागकर फिर बसों में चढ़ गए। इसी तरह कई स्कूलों की वैन व रिक्शा आदि वाहनों को रेलवे कॉलोनी के संपर्क मार्गों से निकाला गया, यहां भी वाहन फंसे तो स्टूडेंट परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलोनी के संकरे रास्ते में खराब ट्रकों ने लगाया जाम
मेन रोड बंद होने पर आसपास के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह सर्वाधिक वाहन कृष्णा नगर रोड नंबर सात से होकर रेलवे कॉलोनी के रास्ते निकाले गए। संकरे रास्ते पर ट्रकों से लेकर डीसीएम, टाटा मैजिक, कार व अन्य वाहन दोनों ओर से दौड़ते रहे। इससे अपेक्षाकृत शांत रहने वाले रास्तों पर शोर और जाम की स्थिति बन गई। प्रताप स्कूल मोड़ रेलवे कॉलोनी में एक ट्रक खराब हो गया। ट्रक की एक साइड सड़क किनारे तालाब में चली गई, जिससे पीछे से आने वाले वाहन जाम में फंस गए। बैक करने के चक्कर में दूसरा ट्रक रेलवे कॉलोनी में फंस गया। इसके पीछे भी वाहनों की कतारें लग गईं। फरीदापुर रोड पर भी दोपहर तक जाम लगा रहा।
इकलौते आरपीएफ सिपाही के हाथों कमान
सुबह आठ से दस बजे के बीच अमर उजाला टीम ने क्रासिंग और आसपास के रास्तों का हाल देखा। क्रासिंग पर केवल आरपीएफ का एक सिपाही तैनात था, जो वाहनों को रोक रहा था और दूसरे रास्तों से जाने को कह रहा था। पुलिस क्रासिंग के पास या कॉलोनियों के रास्तों पर नहीं दिखी। मिनी बाईपास पर कुछ पुलिसकर्मी और होमगार्ड दिखे।

स्टेशन सूना, वाहनों का इंतजार करते दिखे मुसाफिर
शुक्रवार सुबह इज्जत नगर स्टेशन सूना सा दिखाई दिया। यहां ट्रेनों से सफर का इरादा करके आए लोग स्टेशन के बाहर बसों व अन्य वाहनों का इंतजार करते दिखाई दिए। चूंकि रोडवेज बसें इधर से निकल नहीं रही थीं, इसलिए डग्गामार वाहनों का ही सहारा था। बहेड़ी दिशा में जाने वाली पिकअप व अन्य डग्गामार वाहनों की चांदी रही। जिन लोगों को रास्ता बंद होने की जानकारी नहीं थी वे बसों की तलाश में परेशान होते रहे। ज्यादातर लोगों को भोजीपुरा, रिछा, बहेड़ी, लालकुआं और रुद्रपुर की ओर जाने के लिए वाहनों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed