{"_id":"5d7960588ebc3e93b4344c7f","slug":"railway-bareilly-news-bly375794717","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से वसूली करने पर पांच हिजड़े गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से वसूली करने पर पांच हिजड़े गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। यात्रियों के जबरन वसूली करने पर आरपीएफ/जीआरपी ने पांच हिजड़ों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, चारबाग (लखनऊ) स्टेशन से धनबाद-फिरोजपुर किसान एक्सप्रेस में पांच हिजड़े अलग-अलग स्लीपर कोच में सवार हुए। ट्रेन चलने पर वह यात्रियों से वसूली करने लगे। रुपये न मिलने पर अभद्रता भी की। ट्रेन करीब रात 7:20 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची तो एक यात्री की रुपये न देने पर हिजड़े से मारपीट की नौबत आ गई। उसने आरपीएफ इंस्पेक्टर विवेक सिसौदिया को फोन पर घटना की जानकारी दी। किसान एक्सप्रेस 9:35 बजे बरेली जंक्शन पहुंची। इससे पहले प्लेटफार्म पर इंस्पेक्टर विवेक सिसौदिया और जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार मय फोर्स के तैयार थे। फोर्स को देखकर हिजड़ों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने भागने की कोशिश की तो सभी को दबोचकर हिरासत में ले लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विवेक सिसौदिया ने बताया कि सभी का चालान किया गया है। उन्हें गुरुवार को रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।