फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

रेलवे जंक्शन पर दो महीने में एस्केलेटर और लिफ्ट

Tue, 03 Sep 2019 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। रेलवे अगले दो महीने में बरेली जंक्शन पर यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध करा देगा। इसके साथ लालफाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने को लक्ष्य भी तय कर दिया गया है जिसे अक्तूबर 2020 में पूरा करने की समयसीमा तय हुई है।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक टीपी सिंह ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को लिखे एक पत्र में यह जानकारी दी है। जीएम टीपी सिंह ने बड़ौदा हाउस से पत्र जारी कर बताया है कि बरेली जंक्शन पर उसकी ए-1 श्रेणी के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अगले दो महीने में एस्केलेटर सुविधा भी यात्रियों को मिलने लगेगी। जीएम ने 26 अगस्त को केंद्रीय मंत्री गंगवार को लिखे पत्र में कहा है कि लिफ्ट लगाने का काम भी नवंबर में पूरा हो जाएगा। सिंह ने नगरिया सादात (मीरगंज) स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो ऊंचा करने का कार्य भी नवंबर में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा फुट ओवर ब्रिज कार्य चल रहा है जो कि दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में जीएम ने जानकारी दी है कि लालफाटक पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के लिए बजट जारी कर दिया है। इसका निर्माण कार्य 2020 अक्तूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। जीएम ने कहा है कि रेल मंत्रालय इन सभी कार्यों की मानीटरिंग भी करा रहा है, जिससे प्रस्तावित और निर्माणाधीन कार्य तय समय पर पूरे हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-चनेहटी के बीच बनेंगे दो क्रॉसिंग
बरेली। आए दिन हो रहीं दुर्घटनाओं और लगने वाले जाम को लेकर रेल मंत्रालय ने 2020 तक देश भर के मानव रहित समपार फाटकों को व्यवस्थित करने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। इसी के तहत अब समपार फाटकों पर सब-वे और ओवरब्रिज बनाए जाने हैं। पूर्व में जारी बजट में रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने उत्तर रेलवे क्षेत्र के विभिन्न रेल मार्गों पर 17 रोड ओवरब्रिज बनाने की मंजूरी दी हुई। इन्हीं में से एक रोड ओवर ब्रिज बरेली-चनहेटी के बीच समपार संख्या 359 एवं 359 ए पर बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed