फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway

जंक्शन पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ का खतरा, एंबुलेंस होंगी तैनात

Wed, 14 Aug 2019 07:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
Railway
बरेली। जीआरपी की ओर से रक्षाबंधन और 15 अगस्त के मौके पर रेलवे जंक्शन पर भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे किसी हादसे की आशंका जताए जाने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। अपर नगर मजिस्ट्रेट थर्ड ने सीएमओ को जंक्शन पर इस मौके पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने को लिखा है।
विज्ञापन

जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस पर आम यात्रियों के साथ कांवड़ियों के आवागमन से बरेली जंक्शन पर आम दिनों की तुलना में कई गुना भीड़ बढ़ गई है। इससे प्लेटफार्म पर यात्रियों के साथ स्वास्थ्य संबंधी दुश्वारी या अचानक हादसा होने की भी आशंका पैदा हो गई है। भीड़भाड़ के बीच ट्रेनों में चढ़ने के दौरान भगदड़ मचने का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में कोई हादसा होने की स्थिति में किसी भी समय आपात चिकित्सीय सुविधाओं की जरूरत पड़ सकती है। अपर नगर मजिस्ट्रेट ने इस रिपोर्ट गंभीरता से लेते हुए आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल से जंक्शन पर एंबुलेंस उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

छेड़खानी और चेन स्नेचिंग रोकने के लिए भी पुलिस अलर्ट
रक्षाबंधन पर मुख्य बाजार के साथ सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की संख्या बढ़ने से उनके साथ छेड़खानी और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाएं बढ़ने की भी आशंका है। पुलिस-प्रशासन इसको लेकर भी अलर्ट हो गया है। ऐसे में माहौल संवेदनशील हो गया है, जिसे देखते हुए एलआईयू को सक्रिय कर दिया गया है। अफसरों का कहना है कि रक्षाबंधन प्रेमनगर में सुबह दस से देर रात तक कोहाड़ापीर तिराहे पर मेला लगता है जिसकी वजह से आवास विकास और राजेंद्रनगर इलाके में काफी भीड़ रहती है। पहले यहां छेड़खानी की घटनाएं होती रही हैं लिहाजा इस बार खास सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed