{"_id":"5d3e004a8ebc3e6cac64799a","slug":"railway-bareilly-news-bly3704027152","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे माल ले जाते तीन लोग पकड़े, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे माल ले जाते तीन लोग पकड़े, रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सीआईबी शाखा के निरीक्षक मयंक चौधरी और दरोगा श्रीकृष्ण जोशी ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को पकड़कर उनसे रेलवे का सामान बरामद किया। दोनों के खिलाफ बरेली सिटी आरपीएफ पोस्ट पर मामला दर्ज कराया गया है।
टीम रविवार को बरेली सिटी आरपीएफ टीम के साथ रेलवे स्टेशन इज्जतनगर पर आपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे। रेलवे आरक्षण केंद्र के सामने सड़क पर एक रिक्शा कुदेशिया फाटक की तरफ से आते हुए दिखाई दिया। इसे एक व्यक्ति चला रहा था। दो लोग व्यक्ति पीछे से धक्का लगा रहे थे। शक होने पर उसे रोका गया। इसमें रेलवे में लगने वाला सीएसटी 9 पॉट व एंगल मिले। रिक्शा चलाने वाले ने अपना नाम साधुराम निवासी बसंत विहार कॉलोनी बताया। दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम एहसान और अरशद और खुद को करमपुर चौधरी बरेली का बताया। रेल संपत्ति के संबंध में कोई वैध अधिकार पत्र मौके पर नहीं दिखाने पर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई करने के बाद रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बरेली सिटी पर लाया गया। वहां उनके विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया। अरशद ने यह भी बताया कि हमारा ठेकेदार बाबू है जिसने रेलवे की पानी की कंडम टंकी को काटने का ठेका रेलवे से लिया है। वह लोग पानी की टंकी काटने का काम करते हैं। मौका पाकर एंगल उठा लिए हैं।
चोरी के मोबाइल समेत घूमते गिरफ्तार
बरेली। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने प्लेटफार्म नंबर छह से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास दो चोरी के मोबाइल और पंद्रह सौ रुपये मिले। इनमें एक आंवला के दौलतपुर निवासी संजय और दूसरा फरीदपुर के भूरे की खां गौंटिया का आसिफ निकला। दोनों को रिपोर्ट लिखकर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो