{"_id":"5d3cae1e8ebc3e6ce47b22fa","slug":"railway-bareilly-news-bly370231434","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों कहीं यात्रियों के वेष में न आए लुटेरे, दो दिन जंक्शन पर रहेगा खासा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों कहीं यात्रियों के वेष में न आए लुटेरे, दो दिन जंक्शन पर रहेगा खासा अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आतंकी अलर्ट के बाद जंक्शन पर रविवार और सोमवार को कांवड़ियों पर विशेष निगाह रखी जाएगी। जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त अभियान चलाएगी। इसके अलावा जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर फोर्स अलर्ट रहेगी।
जंक्शन को उड़ाने की धमकी और भमोरा के पास कांवड़ियों के वेष में आए लुटेरों के कार लूटने के बाद जंक्शन पर रविवार और सोमवार को अलर्ट रहेगा। आरपीएफ और जीआरपी सिविल ड्रेस में जंक्शन के चप्पे-चप्पे पर अलर्ट रहेंगी। कोई भी कावड़ियां संदिग्ध लगने पर प्रशासन को सूचित करने के बाद तलाशी ली जाएगी। उसका गृह निवास से रिकार्ड भी खंगाला जाएगा। कावंड़िए ट्रेनों से भी हरिद्वार जल लेने जाते हैं। पुलिस को आशंका है कि ट्रेनों में लूटपाट करने वाले भी कावड़ियों के वेष में यात्रियों से लूटपाट कर सकते हैं। गौर तलब है कि रविवार की देर रात बोलेरो में सवार कांवड़ियों ने व्यापारी महबूब खान से लूटपाट की थी। राजस्थान के अजमेर के महबूब खान ससुराल पीलीभीत आए थे। रविवार को वह वापस जा रहे थे। भमोरा थाने के पास बोलेरो ने ओवरटेक करके उन्हें रोक लिया और कार से खींच लिया। लुटेरों ने उनकी जेब से 11 हजार रुपये, मोबाइल और कागजात निकाल लिए। उसके दो लुटेरे उनकी कार में बैठे और कार को बदायूं लाकर छोड़ दिया था। इस घटना के बाद से जंक्शन पर सभी संदिग्धों पर निगाह रखी गई है। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि रविवार और सोमवार को हर व्यक्ति चाहें वह कांवड़िए के वेष में हो, नजर रखी जाएगी।