{"_id":"5d3a14e08ebc3e6d057474f6","slug":"railway-bareilly-news-bly369948949","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से आए तीस ट्रेनी दरोगा के हवाले जंक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से आए तीस ट्रेनी दरोगा के हवाले जंक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जंक्शन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद चारों प्लेटफॉर्म पर खासा अलर्ट हो गया है। मुरादाबाद ट्रेनिंग स्कूल से 30 अंडर ट्रेनी दरोगा भी जंक्शन पर तैनात किए गए हैं। इनके साथ जीआरपी के सिपाही रहेंगे। सुबह करीब साढ़े दस बजे एडीजी ने भी अधीनस्थों के साथ चेकिंग की। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। जंक्शन के स्थानीय अधिकारियों ने इज्जतनगर मंडल से डॉग स्कवायड को बुलाया था। जंक्शन के बाद इज्जतनगर और सिटी स्टेशन पर भी चेकिंग की गई।
बुधवार को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जंक्शन पर हाई अलर्ट हो गया। बृहस्पतिवार सुबह मुरादाबाद ट्रेनिंग स्कूल से तीस अंडर ट्रेनी दरोगा जंक्शन के जीआरपी थाने पहुंच गए। जीआरपी इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने उनको बुकिंग, सरकुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म आदि जगहों पर तैनात किया है। सावन तक यह दरोगा जंक्शन पर ड्यूटी करेंगे। इनके साथ थाने के दरोगा और अनुभवी सिपाही रहेंगे। बृहस्पतिवार पूर्वान्ह 11 बजे एडीजी अविनाश चंद्र, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, कोतवाली गीतेश कपिल आदि जंक्शन पहुंचे। जंक्शन पर इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार और आरपीएफ इंस्पेक्टर बीएस तोमर पहले से ही मौजूद थे। एडीजी की अगुवाई में सर्च अभियान करीब एक घंटा चलता रहा। उस समय जंक्शन पर राज्यरानी एक्सप्रेस के यात्रियों और त्रिवेणी एक्सप्रेस से जाने वाले हज यात्रियों की जबरदस्त भीड़ थी। अधिकारियों के जाने के बाद भी जीआरपी और आरपीएफ का संयुक्त अभियान चलता रहा।