{"_id":"f6156528931de5ffbbea470dfc09a454","slug":"railve-track-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-कासगंज ट्रैक पर आज से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-कासगंज ट्रैक पर आज से दौड़ेगी ट्रेन
बरेली
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली-कासगंज के बीच बने ब्रॉडगेज ट्रैक पर मंगलवार से ट्रेन दौड़नी शुरू हो जाएगी। रेल मंत्री सुरेश प्रभु अब दिल्ली में ही रिमोट का बटन दबाएंगे और नए ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाने के लिए सिग्नल डाउन हो जाएगा। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री संतोष गंगवार बरेली जंक्शन पर मौजूद रहेंगे।
रेल मंत्री सुरेश प्रभु के मंगलवार शाम चार बजे बरेली जंक्शन आने की चर्चा थी लेकिन सोमवार रात तय हो गया कि वह नहीं आ रहे हैं। दिल्ली में उनके बटन दबाते ही गाड़ी संख्या 15056/15055 रामनगर-आगरा फोर्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस शाम चार बजे और गाड़ी संख्या 55344/55343 पैसेंजर ट्रेन शाम 4.35 बजे बरेली जंक्शन से कासगंज जंक्शन के लिए रवाना हो जाएंगी। बरेली-कासगंज मीटर गेज को ब्राडगेज में परिवर्तित करने के लिए जनवरी 2014 को मेगा ब्लॉक लिया गया था। तब से इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद है। ब्राडगेज में करीब सवा साल लगा। अप्रैल 2015 में ट्रैक तैयार हुआ तो सीआरएस निरीक्षण में देरी हुई। अंतत: बड़ौदा हाउस ने 11 अगस्त से ट्रेन चलाने का आदेश दिया।
00
एनआर, एनईआर के डीआरएम ने देखी व्यवस्थाएं
रेल राज्य मंत्री का कार्यक्रम आने के बाद एनआर के मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद प्रमोद कुमार और एनईआर के मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर चंद्र मोहन जिंदल ने जंक्शन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तैयार हो रहे मंच को देखा। डीआरएम प्रमोद कुमार ने महिला वेटिंग रूम में बिजली का बोर्ड टूटा मिलने और पूछताछ केंद्र पर कमियां पाए जाने पर नाराजगी जताई। स्टेशन पर गंदगी पाए जाने पर स्टेशन अधीक्षक आरबी सक्सेना को सुधार की हिदायत दी।