{"_id":"6da990645abf55f39278100f03eb306a","slug":"railve-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस करोड़ से होगा इज्जतनगर स्टेशन का विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्चीस करोड़ से होगा इज्जतनगर स्टेशन का विस्तार
बरेली
Updated Tue, 18 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एनईआर के इज्जतनगर स्टेशन को इज्जतनगर मंडल का सबसे बड़ा स्टेशन बनाया जा रहा है। इसके विस्तारीकरण के लिए डीआरएम ने 25 करोड़ रुपये कार्य का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा है। मंजूरी मिलने पर कार्य शुरू कराते हुए एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्यारह अगस्त से कासगंज ब्राडगेज शुरू हो जाने के बाद वाया बरेली से उत्तराखंड, टनकपुर, पीलीभीत, लखीमपुर आदि आगरा से लेकर साउथ तक जुड़ गया। जिससे इन स्थानों के लोग बरेली होकर साउथ तक सफर करेंगे। दिसंबर तक इस पर साउथ के लिए गाड़ियां चलाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए सबसे अहम इज्जतनगर स्टेशन होगा। इस पर सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही इसका विस्तार करने को डीआरएम ने 25 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे बोर्ड को भेजा है।
00
डबल एंट्री वाला बनेगा इज्जतनगर स्टेशन
इज्जतनगर स्टेशन पर नैनीताल की तरफ से तो एंट्रेंस आफिस बनाया ही जाएगा। साथ ही राजेंद्र नगर की तरफ भी एक एंट्रेंस आफिस बनाया जाएगा। जिसमें टिकट काउंटर के साथ शौचालय, पार्किंग, वेटिंग रूम, खानपान के स्टॉल समेत सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। राजेंद्रनगर की तरफ से प्रवेश द्वार बन जाने के बाद शहर के लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें कुदेशिया फाटक से घूमकर नैनीताल रोड वाले प्रवेश द्वार जाकर स्टेशन आने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
00
दो ट्रैक और बढ़ाए जाएंगे
नैनीताल रोड की तरफ स्थित टिकट काउंटर और स्टेशन आफिस के बीच में स्थित मीटरगेज की दो लाइन को खत्म कर सड़क बनाई जाएगी। जिससे लोग पुल की बजाए सीधे स्टेशन पर जा सकेंगे। इन लाइनों की जगह राजेंद्र नगर की तरफ बनाए जा रहे दूसरे प्रवेश द्वार की तरफ दो ट्रैक और बढ़ाए जाएंगे।
00
मंडल का सबसे बड़ा स्टेशन होगा इज्जतनगर
इज्जतनगर स्टेशन का विस्तारीकरण 25 करोड़ रुपये से किया जाएगा। प्रस्ताव पास होते ही एक साल के अंदर कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। ये स्टेशन पूर्वोत्तर मंडल के कासगंज, फर्रुखाबाद, मथुरा और लालकुआं, पीलीभीत आदि से सबसे बड़ा होगा। दोनों तरफ प्रवेश द्वार होने से शहर वालों को आने में आसानी होगी। साउथ के लिए जाने के लिए लोग जंक्शन की बजाए इज्जतनगर ही आएंगे।
- चंद्र मोहन जिंदल, डीआरएम