फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rail traffic halts for two hours without prior announcement

दो घंटे बंद रहा ट्रेनों का संचालन, इंक्वायरी पर सूचना नहीं

Sat, 10 Mar 2018 07:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 10 Mar 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Rail traffic halts for two hours without prior announcement
indian railway
चनेहटी रसुइया स्टेशन के बीच ब्लाक होनेे से दो घंटे ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इंक्वायरी पर ब्लाक की सूचना न देने पर यात्रियों को ट्रेनों की सही पोजीशन पता नहीं चली और उन्होंने जमकर हंगामा किया। यात्रियों को काबू करने के लिए इंक्वायरी बाबू को जीआरपी/आरपीएफ बुलानी पड़ी। 
विज्ञापन

रसुइया और चनेहटी के बीच ट्रैक की मरम्मत चल रही है। शनिवार को दोपहर 3.15 से 5.15 बजे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सूत्रों का कहना है कि ब्लाक 5.20 पर खत्म किया गया, ब्लाक पांच मिनट अधिक चला।  रसुइया स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटा और बरेली वाराणसी एक्सप्रेस ढाई घंटे खड़ी रही, गर्मी से यात्री बेहाल हो गए। उन्हें स्टेशन पर पानी तक नहीं मिला। इधर जंक्शन इंक्वायरी पर भी ब्लाक की सूचना नहीं थी। जनसाधारण एक्सप्रेस शाहजहांपुर से लगभग सही समय पर थी लेकिन रसुइया पर आकर खड़ी हो गई, यही हाल वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस का रहा। इंक्वायरी से सही सूचना न मिलने पर यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ी तो आरपीएफ और जीआरपी को बुलाया गया। इसके बाद यात्रियों को ट्रेन का समय नहीं पता लग सका। रेलवे सूत्रों को कहना है कि ऐसा कई बार हो चुका है ब्लॉक की सूचना देरी या नहीं मिलती है। यात्रियों का कोपभाजन उन्हें होना पड़ता है। ब्लाक खत्म होने के बाद 6.43 पर ट्रेन जनसाधारण एक्सप्रेस जंक्शन पर पहुंची। 
विज्ञापन


श्रमजीवी और लखनऊ मेल प्लेटफार्म दो पर आएंगी
नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से लखनऊ जाने वाली लखनऊ मेल अब दो नंबर प्लेटफार्म पर आएंगी। अभी तक दोनों ट्रेनें नई दिल्ली से प्लेटफार्म एक पर आतीं थी। रेलवे ने दोनों ट्रेनें 25 कोच की कर दी हैं। जबकि प्लेटफार्म एक केवल 22 कोच की ट्रेनों के लिए ही पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुवाहाटी समेत कई ट्रेनें 15 से 20 घंटे लेट
ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला अभी थम नहीं रहा है। शनिवार को गुवाहाटी एक्सप्रेस 22 घंटे, दिल्ली स्पेशल 11 घंटे, सरयू यमुना 15 घंटे, सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे, अमरनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे और श्रमजीवी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जंक्शन पहुंची। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed