फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rail

भड़के छात्रों की करतूत से दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी

Mon, 05 Oct 2015 01:16 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 05 Oct 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
बरेली। एसएसई परीक्षा देकर लौटे छात्रों ने जंक्शन पर हंगामा किया। किसी शरारती छात्र ने लाइन नंबर दो पर खड़ी मालगाड़ी के एंगल कॉक पर पैर मार दिया। जिससे उसका आपरेटिग हैंडल हट गया और लखनऊ के लिए रवाना हुई मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। जिससे ये गाड़ी करीब एक घंटे तक खड़ी रही और एंगल कॉक जुड़ने के बाद इसे लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इसके अलावा छात्रों ने स्टेशन पर पानी की सप्लाई देने वाला पाइप भी अलग कर दिया। जिससे लाइनों में पानी भर गया। ये देख जीआरपी, आरपीएफ ने छात्रों को लाठियां फटकारते हुए दौड़ा कर भगा दिया। इससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। भगदड़ के दौरान यात्री भी अपने को असुरक्षित महसूस करते हुए इधर उधर बचते नजर आए।
विज्ञापन

0
राज्यरानी रोककर फाड़ दिए लड़की के कपड़े
छात्रों ने राज्यरानी को भी बरेली स्टेशन पर रोक लिया। इसमें पीछे से सवार होकर आ रही एक लड़की से छेड़छाड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लड़कों ने लड़की के कपड़े तक फाड़ दिए। इससे ये ट्रेन करीब 40 मिनट तक खड़ी रही और यात्री परेशान होते रहे।
विज्ञापन

0
एक मिनट लेट होने पर रोका तो सड़क पर लेट गए
बागपत के दो छात्र राजकीय इंटर कॉलेज में निर्धारित समय से एक मिनट लेट आने पर उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश होने नहीं दिया गया। इस पर ये छात्र सड़क पर ही लेट गए। दो छात्रों को कोतवाली पुलिस पकड़कर ले आई। शाम को उन्हें छोड़ दिया गया। इसके अलावा कई अन्य छात्र भी कोतवाली पहुंचे और जरा सी देरी होने पर परीक्षा केंद्र में घुसने नहीं दिया। छात्रों ने हंगामा करते हुए अपनी शिकायत की, लेकिन सीओ सिटी ने इसे शिक्षा विभाग से जुड़ा मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed