फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   rail block

अब 28 दिसंबर से रद्द नहीं रहेगी आला हजरत एक्सप्रेस

Sun, 22 Dec 2019 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
rail block
अजमेर-पालनपुर सेक्शन में आठ दिन का ब्लॉक निरस्त
विज्ञापन

बरेली। अजमेर रेल मंडल के अजमेर पालनपुर सेक्शन में भिमाना-मावल रूट पर डबल लाइन बिछाने के लिए रेलवे ने आठ दिन का ब्लॉक निरस्त कर दिया है। लिहाजा अब सभी ट्रेनें तय शेड्यूल के तहत अहमदाबाद तक जाएंगी। यहां जंक्शन से चलने वाली बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस भी 28 दिसंबर से रद्द नहीं होगी। पहले आला हजरत एक्सप्रेस को भी ब्लॉक के चलते 28 दिसंबर से पांच जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा जंक्शन से गुुजरने वाली मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस, अहमदाबाद-वाराणसी एक्सप्रेस, अहमदाबाद-सुल्तानपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय पर चलेंगी। एनएए को लेकर अनेक शहरों में उपद्रव होने से रेलवे ने डबल लाइन बिछाने के लिए 28 दिसंबर से आठ दिन का ब्लॉक निरस्त कर दिया है।

आज दिल्ली होकर गुजरेंगी पंजाब जाने वाली ट्रेनें
रविवार को अंबाला-सहारनपुर सेक्शन पर सुबह नौ से शाम पांच बजे तक ब्लॉक के चलते ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, जालंधर-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस और डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस मुरादाबाद से हापुड़, दिल्ली, पानीपत होते हुए अंबाला की ओर जाएगी। रुटीन में यह ट्रेनें मुरादाबाद से सहारनपुर, जगाधरी होते हुए अंबाला की ओर जातीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed