फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raid: Vigilance reconstructs CMI and Reservation Office at junction

छापा : जंक्शन पर विजिलेंस ने सीएमआई और रिजर्वेशन कार्यालय खंगाला

Fri, 11 Dec 2020 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Raid: Vigilance reconstructs CMI and Reservation Office at junction
demo photo - फोटो : DEMO PHOTO
बरेली। जंक्शन के कामर्शियल अनुभाग में लगातार शिकायत मिलने पर उत्तर रेलवे मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीएमआई) कार्यालय और रिजर्वेशन ऑफिस पर छापा मारा। टीम अपने साथ रिकॉर्ड ले गई है। अफसरों ने फिलहाल कोई गड़बड़ी न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

जंक्शन पर रिजर्वेशन और सीएमआई आफिस में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मुख्यालय को मिल रही थीं। कुछ दिन पहले दो रिजर्वेशन क्लर्कों में विवाद भी हो गया था, जिसके बाद तीन कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। इसी परिप्रेक्ष्य में बुधवार दोपहर को लालगढ़-डिबूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस से उत्तर रेलवे मुख्यालय (बड़ौदा हाउस) की विजिलेंस टीम जंक्शन पहुंची। विजिलेंस आने की सूचना पर जंक्शन के वेंडरों और अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अवैध वेंडर तो गायब हो गए, बाकी वेंडरों ने कोविड मानक पूरे करने के लिए स्टाल पर सैनिटाइजर रखकर मास्क बांध लिए। टीम सबसे पहले रिजर्वेशन आफिस पहुंची। काउंटर पर कैश और अन्य कागज चेक करने पर वापस आ गई। इसके बाद टीम सीएमआई कार्यालय पहुंची, जहां कर्मचारियों से पूछताछ की। टीम दोनों कार्यालयों से रिकॉर्ड को अपने साथ ले गई है। रात में टीम ट्रेन से दिल्ली वापस चली गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed