{"_id":"68c9d73f91e20674fb09d46d","slug":"raid-on-the-warehouse-of-a-cloth-merchant-480-jackets-of-a-branded-company-were-found-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-104994-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कपड़ा व्यापारी के गोदाम पर छापा ब्रांडेड कंपनी की 480 जैकेट मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कपड़ा व्यापारी के गोदाम पर छापा ब्रांडेड कंपनी की 480 जैकेट मिलीं
विज्ञापन
बहेड़ी। कस्बे के एक कपड़ा व्यवसायी की दुकान के गोदाम में मंगलवार को ब्रांडेड कंपनी की टीम ने पुलिस की मदद से छापा मारा। इस दौरान यहां से पूमा कंपनी की 480 नकली जैकेट मिलीं। कंपनी के अधिकारी ने नकली जैकेट बेचने वाले के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गुड़गांव के ग्राम नहारपुर इंक्लेव निवासी नरेश पूमा कंपनी में अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बहेड़ी कस्बे के मोहल्ला शेरनगर में देहली होजरी के नाम से वेयर हाउस के दुकान स्वामी इजराइल द्वारा पूमा कंपनी का नकली सामान बेचा जा रहा है। इस पर वह अपनी टीम के साथ पहुंचकर चेक किया तो वहां 480 जैकेट और एक हॉफ पैंट, जिस पर पूमा कंपनी का स्टीकर लगा हुआ था, को कब्जे में लेकर थाने ले गए।
कॉपीराइट के तहत दुकान स्वामी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि कंपनी के अधिकारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद