फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   raid of central excise team

सेंट्रल एक्सरसाइज की टीम ने गगन गुटखा पर मारा छापा

Tue, 10 Aug 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
raid of central excise team
बरेली। सेंट्रल जीएसटी की टीम ने सोमवार को गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर रामसेवक भारद्वाज के प्रतिष्ठान और घर पर छापा मारकर करीब पांच घंटे तक जांच-पड़ताल की। हालांकि दोनों ही जगह कोई स्टॉक नहीं मिला। घर से दस लाख रुपये कैश जरूर मिला। व्यापारियों ने छापे का विरोध भी किया। अफसरों के मुताबिक अब यह छानबीन की जाएगी कि कंपनी से डिस्ट्रीब्यूटर को कितना स्टॉक भेजा गया था।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब दो बजे सेंट्रल जीएसटी की विजिलेंस के इंस्पेक्टर रितेश शर्मा और इंस्पेक्टर अंशुमान सिंह की अगुवाई में गगन गुटखा के डिस्ट्रीब्यूटर रामसेवक भारद्वाज के घर छापा मारा। पता चला कि रामसेवक जागेश्वर धाम गए हुए हैं। रामसेवक के भाई अमित भारद्वाज ने टीम की जांच-पड़ताल का विरोध किया। राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व्यापारी विशाल मेहरोत्रा के साथ अरविंद अग्रवाल, जीतू देवनानी, भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह भी पहुंच गए। टीम ने घर में बैठकर सारा रिकार्ड चेक किया। यहां टीम करीब तीन घंटे तक कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन

इसके बाद टीएम कुतुबखाना में डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर पहुंची जो बंद थी। अफसरों ने एक होटल के कमरे में बैठकर कागज चेक गए। अफसरों के मुताबिक घर और दुकान पर कोई स्टॉक नहीं मिला। शाम करीब सात बजे टीम छानबीन करके लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली गोदाम की चाबी
टीम को बताया गया कि गोदाम की चाबी रामसेवक भारद्वाज के पास है जो जागेश्वर धाम गए हुए थे। छापे की सूचना पर वह बरेली लौट रहे हैं। रामसेवक के भाई अमित ने बताया कि उनके आते ही मंगलवार को टीम को गोदाम चेक कराया जाएगा।
सिगरेट-गुटखा की दुकानें हुई बंद
सेंट्रल जीएसटी की टीम के कुतुबखाना में डिस्ट्रीब्यूटर की दुकान पर छापा मारने की सूचना जैसे ही आसपास के सिगरेट-गुटखा बेचने वाले दुकानदारों तक पहुंची, उनमें अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दी। सिर्फ पान बेचने वालों की दुकानें खुली रही। टीम करीब सात बजे तक रही, तब तक दुकानें नहीं खुली थी।

आज सिर्फ कागज चेक किए हैं। गोदाम में स्टॉक चेक होने के बाद पता चलेगा कितना स्टॉक कच्चे बिल पर आया है। - रितेश शर्मा, विजिलेंस इंस्पेक्टर सेंट्रल जीएसएटी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed